Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग में कभी अंधेरा होते ही जिन रास्तों पर लोगों के कदम थम जाया करते थे, वहां अब पुलिस की गाड़ियों की चमकती लाल-नीली बत्तियां दिखाई देती हैं। शहर के चौक-चौराहों से लेकर गांव की सुनसान गलियों तक हर तरफ पुलिस एक्टिव मोड में है। बीते कुछ दिनों से हो रही ताबड़तोड़ कार्रवाई के चलते अपराधियों और अवैध कारोबार करने वालों में पुलिस का खौफ साफ दिखाई देने लगा है। वहीं आम लोगों के बीच सुरक्षा और भरोसे का माहौल मजबूत हुआ है।
चौक-चौराहों पर देर रात तक गश्ती
हजारीबाग पुलिस लगातार चौक-चौराहों, बाजारों, संवेदनशील इलाकों, ग्रामीण क्षेत्रों में गश्ती अभियान चला रही है। देर रात तक पुलिस पेट्रोलिंग होने से अपराधियों की गतिविधियों पर लगाम लगती नजर आ रही है। स्थानीय लोग कहते हैं कि अब रात में भी पुलिस की मौजूदगी महसूस होती है, जिससे लोगों में भरोसा बढ़ा है। पुलिस लगातार अवैध शराब, नशा कारोबार, चोरी और लेवी वसूली जैसे मामलों में कार्रवाई कर रही है। जिले के कई थाना क्षेत्रों में छापेमारी और विशेष अभियान चलाये जा रहे हैं। इसका असर यह हुआ है कि अब अपराधियों में डर समाने लगा है।
खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं SP
हजारीबाग के SP अमन कुमार खुद कई मामलों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वे लगातार थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं। इसी का नतीजा है कि जिले में पुलिस पहले से ज्यादा एक्टिव नजर आ रही है। स्थानीय कुछ लोगों का कहना है कि पुलिस छोटी-बड़ी हर घटना पर तेजी से कार्रवाई कर रही है। इससे जनता का विश्वास पुलिस के प्रति और मजबूत हुआ है।
इसे भी पढ़ें : झारखंड की तिजोरी मजबूत करने की तैयारी…
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन ने लॉन्च किया ‘आदिनिवास ऐप’, बोले…
इसे भी पढ़ें : व्हाट्सऐप चैट ने खोला ‘लुटेरी दुल्हन’ का राज…
इसे भी पढ़ें : गांव में डर की दस्तक, मौ’त के गड्ढों से गुजर रहे ग्रामीण… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : DGP तदाशा मिश्रा ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, दिये ये कड़े टास्क…






