spot_img

पूर्व सीएम के आवास के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, टपका शूटर, देखें वीडियो…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi (RUPAM): कभी जिगरी दोस्‍त रहे शूटर कालू लामा और सोनू शर्मा की जानी दुश्‍मनी आज खुलकर सामने आ गई। दिन के उजाले में दागी कालू लामा की कार पर ताबड़तोड़ गोलियां दाग उसे ठिकाने लगा दिया। वहीं उसके भाई राजू लामा और साथी शुभम उर्फ बब्‍बन विश्‍वकर्मा की हालत चिंताजनक बनी हुई है। दोनों रिम्‍स में भर्ती है। दिन के सवा दो बजे के करीब हुई इस दुस्‍साहसिक वारदात के बाद रांची के सिटी एसपी सहित कई थानों की पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंची। शासन-प्रशासन में खलबली मच गई। इसकी वजह यह थी कि यह वारदात जेएमएम सुप्रीमो और पूर्व सीएम शिबू सोरेन के आवास के नजदीक हुई। यह इलाका हाई सिक्‍योरिटी जोन माना जाता है। दिन रात पुलिस को अलर्ट मोड में रहने का आदेश है। वहीं रांची के डीसी, और सीनियर एसपी सहित कई आलाधिकारियों का आवास और दफ्तर घटनास्‍थल से ज्‍यादा दूर नहीं है।

प्रथम दृष्‍टया जांच के बाद पुलिस ने इस घटना को वर्चस्‍व के खेल में गैंगवार का नतीजा बताया है। एक बार फिर शूटर सोनू शर्मा का नाम उछलकर सामने आया है। पुलिस को शक है कि कुख्‍यात गैंगस्‍टर लव कुश शर्मा का ममेरा भाई सोनू शर्मा और उसके गिरोह के 4 अन्‍य लोगों ने उक्‍त वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के हाथ कुछ ऐसे सबूत और तथ्य लगे हैं, जिसके आधार पर फरार हो गये सोनू शर्मा और उसके साथियों की खोज में ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। इस काम में शहर के 7 थानों की पुलिस को लगाया गया है। यह सोनू शर्मा वही शूटर है, जो बीते साल 6 अक्‍टूबर को रिटायर्ड डीएसपी बीरेंद्र सिंह के बेटे मनीष सिंह को दिनदहाड़े गोली मार दी थी। मनीष की हालत आज भी खराब है। कई बार उसका ऑपरेशन हो चुका है। रिटायर्ड डीएसपी बीरेंद्र सिंह का कहना है कि बेखौफ और खुलेआम सोनू शर्मा का गुंडई रोज सड़क पर दिखता है। तीन पुलिस अधिकारी उस पर मेहरबान हैं, जिसके कारण उसका कुछ नहीं बिगड़ता है। वहीं मारे गये कालू लामा की मां ने एक सवाल के जवाब में कहा- जो गुंडा रहेगा, उसका दुश्‍मन हजार, कैसे बताएं किसने मारी गोली।

पुलिस ने घटनास्‍थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला है। बीते दिसंबर माह में जेल से बाहर निकला कालू लामा आज अपने भाई और एक साथी के साथ कार से हाजिरी लगाने बरियातू थाना जा रहा था। उसे रोज थाने में हाजिरी लगाने का हुक्म था। इसी बीच रास्‍ते में दिशोम गुरु शिबू सोरेन आवास के नजदीक पहले से घात लगाये अपराधियों ने कार पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। कार के अंदर से तीनों निकलकर भागे। गोली लगने के बाद तीनों वहीं सड़क पर गिर पड़े। खून से लतपथ जख्‍मी को ई-रिक्‍शा से रिम्‍स ले जाया गया, जहां कालू लामा की मौत हो गई। सोनू शर्मा का नाम उछलने के बाद रांची पुलिस उसके और उसके साथियों की तलाश में ताबड़तोड़ छापामारी कर रही है। पुलिस ने एक को अपनी गिरफ्त में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

इसे भी पढ़ें :रांची के VIP इलाके में दिनदहाड़े मर्डर, चली ताबड़तोड़ गोलियां

इसे भी पढ़ें :एक चुटकी सिंदूर लगाकर मौनी रॉय ने कही ये खास बात….

इसे भी पढ़ें :दोहरे हत्याकांड से दहला गिरिडीह, चाची-भतीजी को ऐसे मारा कि…

इसे भी पढ़ें :अलर्ट नहीं रहती रेलवे तो मच जाता कोहराम, देखें कैसे…

इसे भी पढ़ें :अगर आपके पास है 2 रुपये का ये सिक्का तो घर बैठे मिलेंगे 5 लाख, जानें कैसे

इसे भी पढ़ें : विरोध के बाद रेलवे ने NTPC और Group D भर्ती परीक्षा पर लगाई रोक

इसे भी पढ़ें : Hardik Pandya ने नानी के साथ किया Srivalli गाने का हुक स्टेप(Video)

इसे भी पढ़ें : 126 साल की उम्र में पद्मश्री अवार्ड, जानें शिवानंद बाबा की जिंदगी के राज

इसे भी पढ़ें : उग्र छात्रों ने चलती ट्रेन पर किया पथराव, पैसेंजर ट्रेन को फूंका

इसे भी पढ़ें : Republic Day 2022 : राजपथ पर झाकियों ने मोहा मन

इसे भी पढ़ें : वर्षों के बिगड़े सिस्टम की थकन निगलते जा रहे CM हेमंत सोरेन, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :

धनबाद में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का भंडाफोड़…

Dhanbad : शादी के नाम पर ठगी और लूट...

रंगेहाथ धराये BSO…

Bihar : भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बुधवार...

मोदी सरकार का रेलवे पर मेगा प्लान, 7 रूट होंगे क्वाड्रुपल…

Kohramlive : केंद्र सरकार रेलवे के आधुनिकीकरण को रफ्तार...

घर में लगा है जेड प्लांट, खुशियों की राह के लिये ये दिशा खास…

Kohramlilve : घर में हरियाली हो तो माहौल भी...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

धनबाद में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का भंडाफोड़…

Dhanbad : शादी के नाम पर ठगी और लूट...

रंगेहाथ धराये BSO…

Bihar : भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बुधवार...

मोदी सरकार का रेलवे पर मेगा प्लान, 7 रूट होंगे क्वाड्रुपल…

Kohramlive : केंद्र सरकार रेलवे के आधुनिकीकरण को रफ्तार...

घर में लगा है जेड प्लांट, खुशियों की राह के लिये ये दिशा खास…

Kohramlilve : घर में हरियाली हो तो माहौल भी...