बुलेट रानी को उम्रकैद, पति का खू’न कर रख दिया था फ्रिज में…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

JAMSHEDPUR : अपने पति को ठिकाना लगाने वाली बुलेट रानी को आज कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई। उसके साथ प्रेमी और एक दोस्त को भी आजीवन कारावास की सजा मिली। बुलेट रानी के नाम से फेमस श्वेता दास पर अपने प्रेमी सुमित सिंह औऱ दोस्त सोनू के साथ मिलकर अपने पति तपन दास का मर्डर करने का इल्जाम लगा था। तपन दास जमशेदपुर के टेल्को में रहता था। तीनों आरोपियों को बीते 27 जनवरी को कोर्ट ने दोषी करार दिया था। वहीं आज यानी 29 जनवरी को ADJ-4  राजेंद्र कुमार सिन्हा की अदालत ने सभी को उम्रकैद की सजा सुना दी। साथ ही सात-सात हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं देने पर अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

10 लोगों की हुई थी गवाही

तपन दास और श्वेता की 9 साल की बेटी है। उसकी देखभाल के लिए डालसा को पत्र लिखा गया है। इस मामले में तत्कालीन एएसपी कुमार गौरव के अलावा 10 लोगों की गवाही हुई थी। बचाव पक्ष के अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह ने बताया कि वह इस फैसले को लेकर झारखंड हाई कोर्ट में अपील करेंगे। फिलहाल श्वेता दास हजारीबाग जेल में और सुमित सिंह रांची जेल में बंद है।

12 जनवरी 2018 को हुई थी हत्या

यहां याद दिला दें कि 12 जनवरी 2018 को शमशेर रेसिडेंसी में रहने वाले जमीन कारोबारी तपन दास की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। हत्या करने के बाद शव को अपराधियों ने फ्रिज में रखकर 13 जनवरी को ऑटो से MGM थाना क्षेत्र के बड़ाबांकी की झाड़ी में फेंक दिया था। शव बरामद होने के बाद पत्नी श्वेता दास ने MGM थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। बाद में पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि पत्नी श्वेता दास ने ही प्रेमी सुमित सिंह के साथ मिलकर पति तपन दास को ठिकाने लगाया था। इसमें एक और युवक ने इनका साथ दिया था। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

श्वेता को है बुलेट चलाने का शौक

श्वेता को बुलेट चलाने का शौक। वह हथियारों की भी शौकीन है। कई बार वह इलाके में हथियार के साथ बुलेट पर सवार होकर घूमते देखी गई थी। लिहाजा इलाके के लोगों ने ही उसका नाम बुलेट रानी रख दिया था।

इसे भी पढ़ें :झारखंड कांग्रेस को एक और झटका, गीताश्री उरांव ने छोड़ी पार्टी, पढें लेटर हू-बहू…

इसे भी पढ़ें :पलामू में दो लोगों की लाश मिलने से सनसनी, पुलिस बोली…

इसे भी पढ़ें :…और Siddharth Shukla को याद कर फूट-फूटकर रोने लगे सलमान खान, देखें Video

इसे भी पढ़ें :Indian Navy में निकली बंपर Vacancy, जानें कब तक करना है आवेदन

इसे भी पढ़ें :गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस में मचा हड़कंप, रेलवे ने तुरंत किया…

इसे भी पढ़ें :आज शाम तक दुकानें हटा लें, नहीं तो…

इसे भी पढ़ें :पलामू में जघन्‍य मर्डर, युवक को 4 टुकड़े में काटकर बोरे में फेंका

इसे भी पढ़ें :बिकिनी लुक में भोजपुरी एक्ट्रेस Namrita Malla ने उड़ाए लोगों के होश, नैनों से घायल किये दिल

इसे भी पढ़ें : पूर्व सीएम के आवास के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, टपका शूटर, देखें वीडियो…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक और झटका, ब्रेड भी हुई महंगी… जानें कितनी

Kohramlive : महंगाई की मार अब सीधे किचन तक...

एक हफ्ते में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें नया रेट

Kohramlive : देश में महंगाई से जूझ रही जनता...

CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला, प्रिंसिपल पर मुकदमे की मंजूरी…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में चर्चित आरजी कर मेडिकल...

जनता दरबार में दिव्यांग बेटे की आंखों में उतर आई खुशी…

Ranchi : रांची समाहरणालय में सोमवार को लगे जनता...

मोबाइल पर आती थी धमकी, फिर धरा गया सिरफिरा…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव में पिछले कई दिनों...