Ranchi : रांची के हरमु बाईपास रोड पर मॉर्निंग वॉक पर निकली 75 साल की कृष्णा देवी से झुमका और गले की चेन छीनने वाले तीनों बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा। यह वारदात हरमू के शिवगंज गली नंबर-03 की है। घटना को अंजाम देने के बाद पल्सर बाइक पर सवार बदमाश फरार हो गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुये कोतवाली पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुये तीन बदमाशों को अरेस्ट कर लिया। गिरफ्तार रोहित कुमार ठाकुर, रोहित राज एवं अमन सिंह की निशानदेही पर सोने जैसा झुमका, चेन, झुमके का लटका, दो मास्क, तीन एंड्रॉयड मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक बरामद कर ली। अपराधी पहचान छुपाने के लिये मास्क लगाकर वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे। गिरफ्तार रोहित ठाकुर एवं रोहित राज का पुराना रिकॉर्ड भी बहुत बढ़िया नहीं है। इनके खिलाफ लूट, चोरी, स्नैचिंग, हत्या के प्रयास, NDPS एक्ट, आर्म्स एक्ट जैसे कई संगीन मामलों में केस दर्ज हैं।
इसे भी पढ़ें : लोकनायक जयप्रकाश आंख अस्पताल में नई शुरुआत…
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में अब अपराधियों की रातें बेचैन…
इसे भी पढ़ें : झारखंड की तिजोरी मजबूत करने की तैयारी…
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन ने लॉन्च किया ‘आदिनिवास ऐप’, बोले…
इसे भी पढ़ें : व्हाट्सऐप चैट ने खोला ‘लुटेरी दुल्हन’ का राज…






