Ranchi : राजधानी रांची से सटे ओरमांझी में बिरसा मुंडा जैविक उद्यान के नजदीक जावेद अंसारी और आजाद अंसारी को गोली मार दी गई। बेतरह जख्मी दोनों को मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इन दोनों को गोली किसने और क्यों मारी, इसका खुलासा अब तक पुलिस नहीं कर पाई है। स्थानीय कुछ लोगों का कहना है कि जावेद और आजाद जमीन कारोबारी है और रांची के चर्च रोड में रहनेवाले एक बड़े जमीन कारोबारी के लिए फिलहाल काम कर रहे हैं। इस जमीन कारोबारी का रांची के सिपाही नदी के नजदीक बड़ा सा प्लॉट है। इसी प्लॉट की देखरेख और आगे के काम का जिम्मा जावेद और आजाद को दिया गया है। कुछ लोगों ने बताया कि आज दिन के चार बजे के करीब अलग-अलग बाइक से आये 4 शूटरों ने जावेद और आजाद पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद चारों रांची की तरफ भाग निकले। 2 बदमाश एक अपाची बाइक पर सवार थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का मानना है कि घटना के पीछे का कारण रंगदारी भी हो सकता है।
इसे भी पढ़ें :कंपकपाने वाली है ठंड, यहां शीत लहरी…
इसे भी पढ़ें :वोटों की गिनती के रोज बदला रहेगा ट्रैफिक रूट… जानें
इसे भी पढ़ें :इस रोज टीम से जुड़ेंगे रोहित शर्मा
इसे भी पढ़ें :राहुल गांधी बोले, भाजपा के मददगार अडानी गिरफ्तार हो, शेयर मार्केट में हाहाकार
इसे भी पढ़ें :शिक्षकों को मिला बेहतरीन मौका, ऐसे करें आवेदन…
इसे भी पढ़ें :गडकरी बोले, अमेरिका की तरह हो जायेगी बिहार की सड़कें
इसे भी पढ़ें :गढ़वा में बाघ, एक जान को बनाया अपना निवाला…
इसे भी पढ़ें :यात्री वाहन पर गो’लियों की बौछार, एक साथ चली गई इतनी जान…
इसे भी पढ़ें :स्ट्रांग रूम के अंदर-बाहर कड़ा पहरा, तीन लेयर का सुरक्षा घेरा









