spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

गढ़वा में बाघ, एक जान को बनाया अपना निवाला…

Date:

spot_img
spot_img

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के पलामू टाइगर रिजर्व एरिया में एक खूंखार बाघ घुस आया है। बड़गड थाना क्षेत्र के बहेराखांड़ में एक गाय का शिकार करने के बाद यह खूंखार बाघ भंडरिया के जंगलों से होते हुये कोयल नदी पार कर उक्त इलाके में घुस आया है। कुछ लोगों का कहना है कि बीती रात इस बाघ को भंडरिया के कुरून जंगल में देखा गया। बाघ के पंजों के निशान मिले हैं। बाघ को ट्रैप करने के लिये कैमरा और अन्य जुगाड़ लगाये गये हैं। पहले से ही जंगली हाथी और भालू के आतंक से डरे-सहमे लोग इस बाघ के एंट्री से खौफजदा हैं। उनकी नींद उड़ गई है। लोगों को शक है कि यह खूंखार बाघ छत्तीसगढ़ से यहां पहुंच गया है। कुछ लोगों ने बताया कि बीते 13 नवम्बर की रात बाघ ने बहेराखांड़ में रहनेवाले शिवकुमार सिंह के एक गाय को अपना निवाला बना लिया। सुबह मवेशी चराने जंगल में घुसे कुछ लोगों की नजर मृत गाय पर पड़ी।

गढ़वा वन विभाग की टीम ने जांच के बाद बाघ के एंट्री कर जाने की पुष्टि की है, वहीं DFO इबिन बेनी अब्राहम के आदेश पर बतौर मुआवजा पांच हजार रुपये शिवकुमार सिंह को दिये गये। वन विभाग की टीम लाउडस्पीकर से लोगों को अलर्ट मोड में रहने को बोल रही है। इस बीच कुछ लोगों ने बताया कि बीते साल भी मार्च महीने में मध्यप्रदेश से होकर छत्तीसगढ़ के रास्ते एक बाघ भंडरिया क्षेत्र में पहुंचा था। वहीं दो दिनों के अंदर तीन शिकार किया था। गुजरे तीन महीनों में जंगली हाथियों ने अबतक छह लोगों की जान ले चुका है, वहीं बिजका में एक जंगली भालू एक ग्रामीण पर हमला कर चुका है। जंगली हाथी-भालू और अब बाघ के डर से लोगों की घिघ्घी बंध गई है। हाथियों ने बलिगढ़ के नागेश्वर सिंह, पररो के सुभाष सिंह, जोन्हीखांड़ में चुटिया के रामशकल सिंह, बैरिया की स्वाति मिंज व रमकंडा के ऊपरटोला निवासी सीताराम मोची को मार चुकी है।

इसे भी पढ़ें : सर्दियों में हर रात चेहरे पर लगायें ये तेल, होगा जादू…

इसे भी पढ़ें : लंबे समय तक जीना चाहते हैं तो कुछ आदतों से दूर हो जायें…

इसे भी पढ़ें : “सिंह बाबू” की गाड़ियां देख हिमाकत हो जाती है फेल… देखें वीडियो 

इसे भी पढ़ें : एग्जिट पोल पर क्या बोली JMM… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में बड़ा हा’दसा… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : परदेश से लौटे बेटे को सौतेली मां और बाप ने मा’र दिया… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :2025 IPL Mega Auction : इस खतरनाक खिलाड़ी पर लग सकती है बोली…

इसे भी पढ़ें : CBSE ने जारी की 10वीं और 12वीं की डेट शीट… देखें

इसे भी पढ़ें : घर की बड़ी बहू की खुराफाती के बाद FIR, DSP पर आंच…

इसे भी पढ़ें : CM की गाड़ी का कटा चालान, हालांकि…

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...