Ranchi : झारखंड समेत पूरे देश में ठंड का असर दिखने लगा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी मैदानी इलाकों का पारा घटा रही है। वहीं सुबह शाम कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम होती जा रही है। झारखंड में मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 23 नवंबर को सुबह कोहरा तो दिन में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। इसके बाद अगले 2 दिन तक मौसम का यही हाल रहेगा। इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा। सर्द हवाएं ठिठुरन बढ़ायेंगी। वहीं बीते 3 रोज से गुमला के बिशनपुर प्रखंड में शीत लहरी के साथ कंपकपी वाली ठंड पड़ रही है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट रहने को कहा है।
वहीं मौसम IMD के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में कुछ हलचल दिखाई दे रही है। जिसका असर नवंबर के अंत तक देखने को मिल सकता है। आने वाले दिनों में पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। खासकर उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पंजाब और चंडीगढ़ में ठंड सितम ढाएगी। अब दिन में भी पारा गिरने लगेगा। मौसम विभाग ने अपना और अपनों का खास ख्याल रखने को कहा है।
इसे भी पढ़ें :राहुल गांधी बोले, चुनाव जीतने पर हर महिला को खटाखट 25 सौ रुपये…
इसे भी पढ़ें :सबसे अधिक झारखंड सरकार करप्ट, नोट गिनने की मशीन तक खराब हो गई : अमित शाह
इसे भी पढ़ें :PM मोदी कल झारखंड में, यहां करेंगे रोड शो और बाकी दो जगह…





