spot_img
spot_img
spot_img

गडकरी बोले, अमेरिका की तरह हो जायेगी बिहार की सड़कें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : बोधगया पहुंचे केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि “अगले 4 वर्षों में बिहार के राष्ट्रीय राजमार्ग को अमेरिका जैसे राष्ट्रीय राजमार्ग की तरह बना देंगे, यह हमारा वादा है। पैसे की कोई कमी नहीं है सिर्फ ईमानदारी से काम करने वाले अधिकारी और नेताओं की कमी है, हम जो कहते हैं, वह करते हैं, झूठ बोलने वाले नेताओं में हम नहीं हैं।” बोधगया से बिहार की 6 NH परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करते हुये गडकरी ने कहा कि 3700 करोड़ की लागत से 6 NH परियोजनाओं का काम हुआ है। केंद्र सरकार ने बिहार में सड़क निर्माण पर खास ध्यान दिया है। PM मोदी के तीसरे कार्यकाल के पूरा होने तक बिहार में 5 लाख करोड़ रुपये का काम हो जायेगा। बिहार की तस्वीर बदलेगी। गुरुवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने महाबोधि कन्वेंशन सेंटर में मगध यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित राष्ट्रीय आर्थिक परिषद के 22वें अधिवेशन का उद्घाटन किया।

अधिवेशन में उन्होंने कहा कि बिहार की आर्थिक स्थिति को बढ़ाने के लिये सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर करना है। मोकामा से मुंगेर तक फोर लेन सड़क बनेगी। यह सड़क धार्मिक स्थल अशोक धाम को जोड़ेगी। 90 किमी सड़क निर्माण कार्य 5 हजार 100 करोड़ का होगा। वहीं, गडकरी ने पश्चिमी चंपारण में बेतिया के पास 2 हजार 500 करोड़ की लागत से गंडक नदी पर 11 किलोमीटर फोर लेन ब्रिज और 19 किलोमीटर एप्रोच रोड बनाने का भी ऐलान किया।

इसे भी पढ़ें : सर्दियों में हर रात चेहरे पर लगायें ये तेल, होगा जादू…

इसे भी पढ़ें : लंबे समय तक जीना चाहते हैं तो कुछ आदतों से दूर हो जायें…

इसे भी पढ़ें : “सिंह बाबू” की गाड़ियां देख हिमाकत हो जाती है फेल… देखें वीडियो 

इसे भी पढ़ें : 8 जगहों पर NIA की रेड… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : एग्जिट पोल पर क्या बोली JMM… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में बड़ा हा’दसा… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...