spot_img

राजधानी रांची में बुझ गये एक ही घर के दो चिराग

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : राजधानी रांची में दो बाइक की टक्कर में दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। हादसा नगड़ी थाना क्षेत्र के एनएच 23 रांची-गुमला मार्ग पर पतरा चौली स्कूल गेट के समीप हुआ। हादसे में पतला चौली गांव के ही अमीन तिग्गा और अजीत तिग्‍गा  की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दोनों बाइक को जब्‍त कर जांच में जुट गई है। हादसे के बाद से गांव में मातम का माहौल है।

बताया जा रहा है कि पतरा चौली निवासी नेल्सन तिग्गा के दोनों बेटे अजीत तिग्गा और अमीन तिग्गा शनिवार की रात काम खत्म कर वापस घर लौट रहे थे। स्‍कूल गेट के पास रोड पार करने के दौरान रांची की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्‍कर मार दी। टक्‍कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिर गए। दुर्घटना में दूसरी बाइक पर सवार एक व्यक्ति भी घायल हो गया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण अमीन की मौत मौके पर ही हो गई। वहीं अजीत ने अस्पताल ले जाने के क्रम में दम तोड़ दिया।

इसे भी पढ़ें : लावारिश भैरवी के वास्‍ते छलक आये उसकी आंखों में आंसू, देखें क्‍यों..

इसे भी पढ़ें : एक जलनखोर के कारण बन गया 10 लाख का बड़का उग्रवादी, देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : नाबालिग की अस्‍मत लूटी थी, अब जेल में कटेगी इनकी जिंदगी

इसे भी पढ़ें : सायरन सुनने के बाद जो कुछ देखा, उड़ गये होश… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : झटके पे झटका : विस्‍तार में जुटा PLFI, छह जोन में बांटा झारखंड, देखें किसे कहां की मिली जिम्‍मेदारी…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...