RANCHI : नशे के दो सौदागरों को पुलिस ने धर दबोचा। दोनों के पास से भारी मात्रा में नशीली सिरप, कैप्सूल और टैबलेट मिला है। दोनों की गिरफ्तारी रातू थाना क्षेत्र के पंचमुखी मंदिर रोड स्थित आनंदमयी नगर से हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आनंदमयी नगर में नशीली दवा का कारोबार किया जा रहा है। सीआई रातू के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया।
गठित टीम ने पंचमुखी मंदिर रोड स्थित आनंदमयी नगर और कमलेश दुबे पथ रोड नंबर 9 से सोनू कुमार और रोशन कुमार को धर दबोचा। दोनों की निशानदेही पर भारी मात्रा में नशे का सामान बरामद किया गया। पुलिस पूछताछ में दोनों ने कई राज उगले हैं। मिले इनपुट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बरामद सामान में जिरेक्स कप सिरप 540 बोतल, वेनारिक्स कप सिरप 593 बोतल, विन्सपासमो फोर्ट की 3312 कैप्सूल, नाइट्रोसन टेन की 9 हजार टैबलेट, स्पैस्मो प्रोक्सीवॉन प्लस की 9648 कैप्सूल, एक कंप्यूटर, प्रिंटर, एक स्कूटी और दो मोबाइल शामिल है।
इसे भी पढ़ें : रिजर्वेशन का झंझट खत्म, इन 18 ट्रेनों में ऐसे ही कर सकते हैं यात्रा
इसे भी पढ़ें : सिर्फ एक मिस कॉल से आप पता कर सकते है जनधन अकाउंट का बैलेंस
इसे भी पढ़ें :चीखने भी नहीं सके लोग, सड़के हुई लाल
इसे भी पढ़ें : अंदर से आया फरमान, पैसा भेजो वरना यही हाल होगा तेरे बेटे का… कमजोर दिल वाले यह वीडियो न देखें…
इसे भी पढ़ें : सबकी जुबां से यही निकला… यह बहुत खराब हुआ
इसे भी पढ़ें : नई नवेली दुल्हन का वीडियो हुआ वायरल, देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :वोटर आईडी को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, जानिये क्या…












