spot_img

रिजर्वेशन का झंझट खत्म, इन 18 ट्रेनों में ऐसे ही कर सकते हैं यात्रा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

नई दिल्‍ली : कोरोना के कारण अस्‍त-व्‍यस्‍त रेलवे परिचालन अब सामान्‍य होने लगा है। कोरोना की स्थिति में कमी के बाद भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने सभी ट्रेनों को स्पेशल कैटेगरी से हटाकर सामान्य कैटेगरी में शामिल कर दिया था। इससे यात्रियों को किराये में 20% से 30% तक की राहत मिली। लेकिन अभी भी ऐसी बहुत सी ट्रेनें हैं, जिसमें जनरल डिब्बों में भी रिजर्वेशन करा कर यात्रा करनी पड़ रही है। अब रेलवे धीरे-धीरे जनरल डिब्बों को रिजर्वेशन से मुक्त करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसी कड़ी में पूर्व मध्य रेल (East Central Railway) के अधिकार क्षेत्र में चलने वाली कुल 9 जोड़ी ट्रेनों के कुछ जनरल डिब्बों को 20 दिसंबर से अनारक्षित करने का फैसला किया गया है। हालांकि रेलवे ने इस दौरान लोगों से अपील की है कि यात्रा के दौरान कोविड सुरक्षा संबंधित जारी दिशा-निर्देश का पालन करें।

  1. गाड़ी संख्या 13401-02 भागलपुर-दानापुर-भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में वर्तमान में आरक्षित साधारण श्रेणी के कोचों की कुल संख्या 15 है। इनमें से 05 कोच – डी-11 से डी-15 तक में अब यात्री बिना रिजर्वेशन के जनरल टिकट पर सफर कर सकते हैं।
  2. गाड़ी संख्या 13419-20 भागलपुर-मुजफ्फरपुर-भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में वर्तमान में आरक्षित साधारण श्रेणी के कोचों की कुल संख्या 11 है। इनमें से 05 कोच – डी-07 से डी-11 तक में अब यात्री बिना रिजर्वेशन के जनरल टिकट पर सफर कर सकते हैं।
  3. गाड़ी संख्या 15283-84 मनिहारी-जननगर-मनिहारी जानकी एक्सप्रेस के 04 कोच – डी-03 से डी-06 तक अनारक्षित श्रेणी के होंगे।
  4. गाड़ी संख्या 15713-14 कटिहार-पटना-कटिहार इंटरसिटी एक्सप्रेस के 06कोच – डी-07 से डी-12 तक अनारक्षित श्रेणी के होंगे।
  5. गाड़ी संख्या 14223-24 राजगीर-वाराणसी-राजगीर बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस के 04 कोच – डी-04 से डी-07 तक अनारक्षित श्रेणी के होंगे।
  6. गाड़ी संख्या 18631-32 रांची-चोपन-रांची एक्सप्रेस के 05 कोच – डी-06 से डी-10 तक अनारक्षित श्रेणी के होंगे।
  7. गाड़ी संख्या 18635-36 रांची-सासाराम-रांची एक्सप्रेस के 05 कोच – डी-06 से डी-10 तक अनारक्षित श्रेणी के होंगे।
  8. गाड़ी संख्या 18639-40 आरा-रांची-आरा एक्सप्रेस के 04 कोच – डी-02 से डी-05 तक अनारक्षित श्रेणी के होंगे।
  9. गाड़ी संख्या 18625-26 पूर्णिया कोर्ट-हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस के 06 कोच – डी-06 से डी-11 तक अनारक्षित श्रेणी के होंगे।

इसे भी पढ़ें : खूबसूरत लवली की फितरत सुन होश उड़ गये SP के, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : अंदर से आया फरमान, पैसा भेजो वरना यही हाल होगा तेरे बेटे का… कमजोर दिल वाले यह वीडियो न देखें…

इसे भी पढ़ें  : सबकी जुबां से यही निकला… यह बहुत खराब हुआ

इसे भी पढ़ें : नई नवेली दुल्‍हन का वीडियो हुआ वायरल, देखें क्‍यों

इसे भी पढ़ें :वोटर आईडी को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, जानिये क्‍या…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ईशान किशन का बड़ा धमाका…

Kohramlive : भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने ICC...

आज से बदल गये कई बड़े नियम, आप पर क्या पड़ेगा असर… जानें

Kohramlive : 1 जुलाई से कई बड़े नियम बदल...

सस्ता हुआ सिलेंडर… जानें कितना

Kohramlive : तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलो वाले...

एशियन गेम्स के लिए BCCI ने कर दिया टीम का ऐलान…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2026 एशियाई...

शादी की शॉपिंग के नाम पर केतन से लिये 1 करोड़, सब दे दिये चेतन को…

Kohramlive : जिस रिश्ते की बुनियाद भरोसे पर रखी गई...