kohramlive desk : प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत किसी बैंक में अकाउंट के बैलेंस को अब आसानी से चेक किया जा सकता है। बस एक मिस्ड कॉल के जरिये भी पता किया जा सकता है। जनधन अकाउंट का बैलेंस दो तरीकों से चेक किया जा सकता है, इसमें पहला तरीका है मिस्ड कॉल के जरिए और दूसरा तरीका PFMS पोर्टल के जरिये।
PFMS पोर्टल के जरिये ऐसे करें चेक
PFMS पोर्टल से बैलेंस जानने के लिए आप सबसे पहले इस लिंक https://pfms.nic.in/NewDefaultHome.aspx# पर जाएं. यहां आप ‘Know Your Payment’ पर क्लिक करें। अब यहां आप अपना अकाउंट नंबर एंटर करें। यहां आपको दो बार अकाउंट नंबर डालना होगा। इसके बाद आप दी गये कैप्चा कोड को भरें। अब आपके खाते का बैलेंस आपके सामने स्क्रीन पर होगा।
मिस्ड कॉल के जरिये इस प्रकार करें पता
मिस्ड कॉल के जरिये भी खाते का बैलेंस जान सकते हैं। इसके लिए अलग-अलग बैंको के अपने नंबर जारी किए हैं. इन नंबरों पर मिस्ड कॉल के जरिए बैलेंस पता लगा सकते हैं।
एसबीआई और पीएनबी में खाते का इस प्रकार जानें बैलेंस
अगर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में जन धन खाता है तो आप 18004253800 या फिर 1800112211 नंबर पर मिस्ड कॉल करें. ग्राहक ध्यान दें। आपको अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ही इस पर मिस्ड कॉल करना है। इसके अलावा SBI के खाताधारक अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9223766666 पर कॉल करके भी पता कर सकते हैं। पंजाब नेशनल बैंक में अकाउंट वाले ग्राहक अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 18001802223 या 01202303090 पर मिस्ड कॉल करके या SMS के माध्यम से अपने खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं। अगर आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड नहीं है तो नजदीकी ब्रांच में जाकर इस सर्विस को शुरू करवा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : खूबसूरत लवली की फितरत सुन होश उड़ गये SP के, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : अंदर से आया फरमान, पैसा भेजो वरना यही हाल होगा तेरे बेटे का… कमजोर दिल वाले यह वीडियो न देखें…
इसे भी पढ़ें : सबकी जुबां से यही निकला… यह बहुत खराब हुआ
इसे भी पढ़ें : नई नवेली दुल्हन का वीडियो हुआ वायरल, देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :वोटर आईडी को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, जानिये क्या…












