spot_img
spot_img
spot_img

TVS ने राइडिंग मोड्स के साथ लॉन्च किया नया मॉडल, बुकिंग शुरू

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : TVS मोटर कंपनी ने भारतीय बाजार में नई Apache RTR 200 4V को लॉन्च कर दिया है। अब नई TVS Apache RTR 200 4V BS6 विभिन्न राइडिंग मोड्स और एडजेस्टेबल सस्पेंशन से लैस है। ये दोनों ही फीचर्स इस सेगमेंट में पहली बार आए हैं और अक्सर ये फीचर्स ज्यादा महंगी बाइक्स में ही देखने को मिलते हैं। अगर बुकिंग की बात की जाए तो नई Apache RTR 200 4V की बुकिंग शुरू हो गई है।

TVS Apache RTR 200 4V के स्पेशिफिकेशन

फीचर्स की बात की जाए तो TVS Apache RTR 200 4V में फ्यूल इंजेक्शन, स्लिपर क्लच, ब्लूटूथ एनेबल SmartXonnect सिस्टम, ग्लिड थ्रो टेक्नोलॉजी (GTT+), एलईडी हैडलैंप और रियर रेडिएल टायर के साथ नई मैट ब्लू पेंट स्कीम दी गई है। राइडिंग मोड्स की बात करें तो TVS Apache RTR 200 4V में तीन राइडिंग मोड्स जैसे Sport, Urban और Rain मिलेंगे। इस बाइक में डेडिकेटिड राइड मोड स्विच दिया गया है, जिससे चलते वक्त चेंज किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें : Royal Enfield मीटियर 350 जल्द होगी लॉन्च, शेयर हुआ वीडियो

इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस 

इस नई बाइक में एडजेस्टेबल फ्रंट सस्पेंशन दिया गया है। इसके अलावा Apache RTR 200 4V में क्लच और लीवर एडजेस्टेबल हैं। जाए तो TVS Apache RTR 200 4V BS6 में 198cc सिंगल सिलेंडर 4 वेल्व, ऑयल कूल्ड इंजन दिया गया है जो कि 8500 Rpm पर 20.2 bhp की पावर और 7000 Rpm पर 18.1 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। गियर बॉक्स की बात की जाए तो इस बाइक का इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।

GTT  टेक्नोलॉजी का सपोर्ट

टीवीएस की यह नयी मोटरसाइकिल GTT (ग्लाइड थ्रू टेक्नोलॉजी) से भी लैस है, जिससे यह सिटी राइड के लिए काफी आरामदेह सवारी साबित हो सकती है। अन्य वेरिएंट्स में, TVS Apache RTR 200 4V में RLP (रियर व्हील लिफ्ट-ऑफ प्रोटेक्शन) कंट्रोल, और RT-slipper क्लच के साथ डुअल-चैनल ABS से लैस है।

इसे भी पढ़ें : यूपी में मालगाड़ी की 20 बोगियां पटरी से उतरी, 7 बोगी पलटी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...

Citroen eC3X इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, खासियत जानें…

Kohramlive : भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग...

टायर हमेशा काले ही क्यों होते हैं? वजह जानेंगे तो कहेंगे- वाह…

Kohramlive : सड़क पर दौड़ती कार हो, हाईवे पर...