spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Karva Chauth कल, व्रत से एक दिन पहले इन चीजों से करें परहेज

Date:

spot_img
spot_img

नई दिल्ली : पति की लंबी उम्र के लिए पत्नियां Karva Chauth का व्रत रखती हैं। Karva Chauth का व्रत कठिन माना जाता है, क्योंकि इस दिन महिलाएं बिना कुछ ग्रहण किए निर्जला ये व्रत रखती हैं। मगर वैज्ञानिक रूप से देखें तो दिनभर भूखा-प्यासा रहना सेहत के लिए नुकसानदायक है।

डीहाइड्रेशन और पोषक तत्वों की कमी से तबीयत बिगड़ सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो अगर आप व्रत से एक दिन पहले अपनी डाइट में कुछ जरूरी बदलाव कर लें तो इससे बचा जा सकता है। बुधवार 4 नवंबर को करवा चौथ का व्रत है और इससे पहले इन चीजों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, ताकि आपकी तबीयत न बिगड़े।

ऐसी चीजें न खाएं जिसे पचाने में हो दिक्कत

अगर आप Karva Chauth या किसी भी कठिन व्रत का संकल्प लेने जा रहे हैं तो एक दिन पहले कुछ चीजों का सख्त परहेज करना होगा। व्रत से एक दिन पहले ऐसी चीज बिल्कुल न खाएं, जिसे पचा पाना शरीर के लिए मुश्किल हो। ऐसे में मांस, फ्राई फूड और कई तरह के डेयरी प्रोडक्ट्स खाने से बचना चाहिए।

इसे भी पढ़ें : Naxal : मुखबिरी का आरोप लगाकर नक्सलियों ने गोलियों से भूना

फाइबर युक्त चीजों का करें सेवन

शरीर में फाइबर की पर्याप्त मात्रा इंसान की भूख को लंबे समय तक कंट्रोल कर सकती है। इसलिए व्रत से एक दिन पहले ऐसी चीजें खाएं जिनमें फाइबर ज्यादा होता है। इसके लिए एवोकाडो, दाल, राजमा, ओट्स और चिया सीड्स सबसे बेहतरीन चीजें होती हैं।

हाई वॉटर कंटेंट वाली चीजें खाएं

करवा चौथ का व्रत सर्दी के मौसम में आ रहा है। इस मौसम में शरीर के डीहाइड्रेट होने का खतरा सबसे ज्यादा होता है। डीहाइड्रेशन के कारण थकावट, सिर चकराना, जी मिचलाना या मुंह के सूखने जैसी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। इसलिए व्रत से एक दिन पहले हाई वॉटर कंटेंट वाली चीजें खाएं। खीरा, शिमला मिर्च, अजवायन, तरबूज और स्ट्रॉबेरीज इसमें बड़ी फायदेमंद हो सकती हैं।

Karva Chauth व्रत से एक दिन पहले नमक का कम करें इस्तेमाल

किसी भी व्रत को रखने से एक दिन पहले संबंधित व्यक्ति को खाने में नमक की मात्रा कम से कम रखनी चाहिए। शरीर में नमक की मात्रा ज्यादा होने पर आपको बार-बार प्यास लगेगी और गला सूखने लगेगा। व्रत से एक दिन पहले अचार, पापड़, चिप्स और कैन सूप जैसी चीजों से दूर ही रहें।

इसे भी पढ़ें : गढ़वा में दरिंदगी, Gang Rape के बाद नाबालिग को पहाड़ी से नीचे फेंका

इसे भी पढ़ें :

सोने से पहले फोन से करें तौबा, वर्ना…

Kohramlive : सोने से ठीक पहले मोबाइल स्क्रॉल करने...

छोटा बेडरूम लगेगा बड़ा और खुला-खुला, निकाल दें ये 5 चीजें…

Kohramlive : छोटा बेडरूम देखने में भले ही बेहद...

बरसात में घर के अगल-बगल उग रही घास को न करें इग्नोर, वर्ना…

Kohramlive : बारिश की बूंदें जहां मौसम को खुशनुमा...

कटी हुई प्याज को फ्रिज में रखने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वर्ना…

Kohramlive : भारतीय रसोई में प्याज के बिना कई...

लो BP में ज्यादा नमक खाना सही या गलत… जानें

Kohramlive : ब्लड प्रेशर यानी हाइपोटेंशन होने पर अक्सर...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सोने से पहले फोन से करें तौबा, वर्ना…

Kohramlive : सोने से ठीक पहले मोबाइल स्क्रॉल करने...

छोटा बेडरूम लगेगा बड़ा और खुला-खुला, निकाल दें ये 5 चीजें…

Kohramlive : छोटा बेडरूम देखने में भले ही बेहद...

बरसात में घर के अगल-बगल उग रही घास को न करें इग्नोर, वर्ना…

Kohramlive : बारिश की बूंदें जहां मौसम को खुशनुमा...

कटी हुई प्याज को फ्रिज में रखने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वर्ना…

Kohramlive : भारतीय रसोई में प्याज के बिना कई...

लो BP में ज्यादा नमक खाना सही या गलत… जानें

Kohramlive : ब्लड प्रेशर यानी हाइपोटेंशन होने पर अक्सर...