Kohramlive : अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने ईरान को लेकर बेहद सख्त बयान दिया है। ट्रंप ने साफ शब्दों में कहा कि जब तक Strait of Hormuz पूरी तरह खुला, मुक्त और सुरक्षित नहीं होता, तब तक अमेरिका युद्धविराम पर विचार नहीं करेगा। उन्होंने चेतावनी देते हुये कहा कि अगर हालात नहीं बदले तो ईरान को “पूरी तरह तबाह कर दिया जायेगा” और उसे “पाषाण युग में वापस भेज दिया जायेगा।
इसे भी पढ़े :Jharkhand News : झारखंड में ज्यादातर जमीन माफियाओं के पास बॉडीगार्ड, 24 घंटे में मांगी पूरी रिपोर्ट…
इसे भी पढ़े :Rules Change : आज से बदल गये ये 7 बड़े नियम… जानें
” ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान में अब जो नया नेतृत्व सामने आया है, वह पहले के नेताओं की तुलना में कम कट्टरपंथी और ज्यादा समझदार है। उनके मुताबिक ईरान की ओर से युद्धविराम का अनुरोध भी किया गया है, लेकिन अमेरिका तब तक किसी समझौते की दिशा में आगे नहीं बढ़ेगा जब तक होर्मुज जलडमरूमध्य पूरी तरह सुरक्षित नहीं हो जाता। इससे पहले मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका जल्द ही ईरान से अपनी सैन्य मौजूदगी खत्म कर सकता है। उन्होंने कहा, “मुझे बस ईरान से निकलना है और हम बहुत जल्द ऐसा करेंगे।
इसे भी पढ़े :Iran की अमेरिका को खुली चेतावनी, आज से ये होगा निशाना…
इसे भी पढ़े :Dhanbad News : धनबाद में बड़ा हा’दसा
उसके बाद वे खुद गिर जायेंगे।” ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका की कार्रवाई के बाद ईरान कई वर्षों तक परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं रहेगा। अपने बयान में ट्रंप ने ईरान के सर्वोच्च नेता Ali Khamenei का नाम लेते हुये भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ईरान की स्थिति पहले इसलिये बिगड़ी क्योंकि वहां “एक पागल नेतृत्व” था, लेकिन अब हालात बदल रहे हैं और नया नेतृत्व बातचीत के लिये अधिक तैयार दिख रहा है।
Trump ने नाटो पर भी साधा निशाना
ईरान मुद्दे के साथ-साथ ट्रंप ने NATO पर भी तीखा हमला बोला। टेलीग्राफ को दिये इंटरव्यू में उन्होंने कहा, “नाटो ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल नहीं हुआ। यह गठबंधन एक कागजी शेर बन गया है।” ट्रंप ने यहां तक कहा कि वह अमेरिका को नाटो से बाहर निकालने के विकल्प पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। ट्रंप के इन बयानों के बाद अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर तनाव बढ़ता है, तो इसका असर तेल बाजार से लेकर वैश्विक अर्थव्यवस्था तक पड़ सकता है।
इसे भी पढ़े :Garhwa News : गढ़वा में हादसे के बाद जनाक्रोश, घंटों रहा रोड जाम…












