spot_img
spot_img
spot_img

Jharkhand News : झारखंड में ज्यादातर जमीन माफियाओं के पास बॉडीगार्ड, 24 घंटे में मांगी पूरी रिपोर्ट…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड(Jharkhand) में VIP सुरक्षा को लेकर अब बड़ा मंथन शुरू हो गया है। राज्य के अलग-अलग जिलों में किसे, कितने और क्यों बॉडीगार्ड दिये गये हैं, अब इसका पूरा हिसाब मांगा गया है। झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य के सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को पत्र जारी कर 24 घंटे के भीतर अंगरक्षकों (बॉडीगार्ड्स) से जुड़ी पूरी जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। पत्र में कहा गया है कि राज्य में विशिष्ट, अति विशिष्ट और अन्य व्यक्तियों को जो बॉडीगार्ड उपलब्ध कराये गये हैं, उनकी विस्तृत सूची भेजी जाये। यह निर्देश झारखंड पुलिस मुख्यालय, रांची की ओर से जारी किया गया है।

Jharkhand police से क्या-क्या मांगी गई जानकारी

सभी जिलों के एसएसपी/एसपी को 24 घंटे के भीतर यह जानकारी देनी होगी, जैसे, किन विशिष्ट और अति विशिष्ट व्यक्तियों को बॉडीगार्ड दिये गये हैं, प्रत्येक व्यक्ति के पास कितने अंगरक्षक तैनात हैं, बॉडीगार्ड की तैनाती कब से है, उन्हें किस तरह के हथियार उपलब्ध कराये गये हैं। किसकी अनुशंसा पर संबंधित व्यक्ति को बॉडीगार्ड दिया गया। वहीं, सभी जिलों को नाम सहित पूरी सूची तैयार कर पुलिस मुख्यालय को भेजनी होगी।

इसे भी पढ़े :Plane Crash : बड़ा विमान हा’दसा, 29 मौ’त…

इसे भी पढ़े :Iran की अमेरिका को खुली चेतावनी, आज से ये होगा निशाना…

पुलिस मुख्यालय के सूत्रों के अनुसार हाल के दिनों में बॉडीगार्ड व्यवस्था को लेकर कई विवाद और सवाल सामने आये हैं। कई मामलों में यह भी देखा गया कि जिन लोगों को सुरक्षा दी गई है, उनकी सुरक्षा जरूरत की समीक्षा लंबे समय से नहीं हुई है। ऐसे में अब पूरे राज्य में सुरक्षा ऑडिट की प्रक्रिया शुरू की गई है। माना जा रहा है कि रिपोर्ट आने के बाद पुलिस मुख्यालय सभी मामलों की समीक्षा करेगा। जिन लोगों को सुरक्षा की ज्यादा जरूरत होगी, उनकी सुरक्षा बढ़ाई जा सकती है, वहीं जिनके लिये खतरा कम है, उनसे बॉडीगार्ड हटाये भी जा सकते हैं।

इधर, नाम नहीं छापने की शर्त पर एक आला पुलिस अधिकारी ने बताया कि बॉडीगार्ड्स ऑडिट का कोई मतलब नहीं है। ज्यादातर जमीन माफियाओं एवं अन्य सफेदपोश को ही बॉडी गार्ड मिले हुये हैं। कई जमीन माफिया ऐसे हैं, जिन्हें दो या तीन बॉडीगार्ड दिये गये हैं। इनके दम पर जमीन पर कब्जा करने तक का खेल चलते रहता है। वहीं, कुछ डॉक्टर, बिल्डर, व्यवसायी, होटल व्यवसायी एवं रसूखदारों को ही बॉडीगार्ड मिले हुये हैं।

इसे भी पढ़े :Manifesto : केरल में वादों की बरसात के साथ भाजपा का घोषणापत्र, जानें…

इसे भी पढ़े :Jharkhand Mousam : झारखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, अलर्ट जारी

एक लेडी डॉक्टर तक को अंगरक्षक दिया गया है, क्योंकि इस लेडी डॉक्टर के पति का एक राजनेता के यहां आना-जाना लगा रहता है। शासन-प्रशासन के कथित दलालों को भी अंगरक्षक दिये गये हैं। कहते हैं जिन्हें जान का कोई खतरा नहीं है, वह भी बॉडीगार्ड लेकर घूमते हैं। वहीं, स्पेशलब्रांच द्वारा अनुशंसित कुछ लोगों के अंगरक्षक वापस ले लिये गये। इस आला अधिकारी का कहना है कि जेब में अगर पैसे हो और सत्ता के गलियारों तक पहुंच है तो बॉडीगार्ड हासिल कर लेना अब कोई चौंकाने वाली बातें नहीं रह गई।

इसे भी पढ़े :Rules Change : आज से बदल गये ये 7 बड़े नियम… जानें

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे के नाम पर 7.8 करोड़ की साइबर ठगी…

Kohramlive : पूर्व प्रधानमंत्री आई के गुजराल के पुत्र...

NEET परीक्षा के दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन…

Ranchi : मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-2026 में शामिल होने...

रांची को छोड़ पूरा झारखंड बारिश के लिये तरसा…

Ranchi : झारखंड में मानसून समय पर पहुंच तो...

अब एयरपोर्ट पर लगेंगे फुल बॉडी स्कैनर, शुरू हुआ ट्रायल…

Kohramlive : भारत के एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की सुरक्षा...

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...