spot_img
spot_img
spot_img

Dhanbad News : धनबाद में बड़ा हा’दसा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Dhanbad : धनबाद(Dhanbad) के बाघमारा में अवैध कोयला खनन ने एक बार फिर मौत का मंजर खड़ा कर दिया। सोनारडीह टंडाबारी बस्ती में बीती शाम अचानक भू-धंसान हुआ, जिसमें मिट्टी के तीन घर देखते ही देखते जमींदोज हो गये। हादसे में तीन लोग मलबे में दब गये थे। देर रात चले रेस्क्यू ऑपरेशन में करीब 2 बजे तीनों के शव बाहर निकाले गये। मृतकों की पहचान सरिता देवी (35), गीता कुमारी (17) और मोनू उरांव (70) के रूप में हुई है। इस घटना के बाद इलाके में गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने सोनारडीह ओपी का घेराव किया और NH-32 को जाम कर दिया।

इसे भी पढ़ें : Rules Change : आज से बदल गये ये 7 बड़े नियम… जानें

इसे भी पढ़ें : पहली तारीख, महंगा हुआ LPG सिलेंडर… जानें कितना

BCCL के गोविंदपुर एरिया(Dhanbad) में आता है इलाका

लोगों का आरोप है कि अवैध खनन पर कार्रवाई नहीं होने से ये हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि यह इलाका BCCL के गोविंदपुर एरिया में आता है, लेकिन बावजूद इसके अवैध खनन जारी था। हादसे के बाद चार घंटे की देरी से रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, जिस पर भी सवाल उठ रहे हैं। भू-धंसान की चपेट में सिर्फ तीन घर ही नहीं आये, बल्कि आसपास के आधा दर्जन घरों में दरारें पड़ गई हैं, जिससे लोग दहशत में हैं।

इसे भी पढ़ें : Iran की अमेरिका को खुली चेतावनी, आज से ये होगा निशाना…

इसे भी पढ़ें : Jharkhand Mousam : झारखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, अलर्ट जारी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...