Garhwa : गढ़वा(Garhwa) के रामगढ़ मोड़ पर हुये एक दर्दनाक सड़क हादसे में 20 साल के पंकज कुमार की मौके पर जनाक्रोश उबाल पर आ गया। गोलबंद हुये लोग सड़क पर उतर आये। ग्रामीणों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई, हालात इतने बिगड़े कि पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इसके बाद भीड़ और उग्र हो गई और पुलिस वाहन पर पथराव कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। बताया जा रहा है कि झुरहा गांव निवासी पंकज कुमार सुबह अपनी लूना से बाजार जा रहा था।
Garhwa में आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
तभी गढ़वा-नगर उंटारी मुख्य पथ पर बन रही फोरलेन सड़क के पास किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पंकज की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शहीद भगत सिंह चौक समेत आसपास की कई लिंक सड़कों को जाम कर दिया। NH-75 पर लंबा चक्का जाम लग गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
इसे भी पढ़े :Manifesto : केरल में वादों की बरसात के साथ भाजपा का घोषणापत्र, जानें…
इसे भी पढ़े :Jharkhand Mousam : झारखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, अलर्ट जारी
पुलिस और ग्रामीणों के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की हुई जब बातचीत से समाधान नहीं निकला और पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया, तो भीड़ और उग्र हो गई। स्थिति बिगड़ते देख कुछ लोगों ने पुलिस वाहन पर पथराव कर दिया, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया और अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर तैनात करना पड़ा।
इसे भी पढ़े :Iran की अमेरिका को खुली चेतावनी, आज से ये होगा निशाना…
स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों का कहना है कि निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर सुरक्षा मानकों की भारी अनदेखी की जा रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क पर सुरक्षा संकेत और बैरिकेडिंग पर्याप्त नहीं है। रामगढ़ मोड़ दुर्घटना संभावित क्षेत्र बन गया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन के सामने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी एवं रामगढ़ मोड़ पर ओवरब्रिज या अंडरपास का निर्माण जैसी मांगें रखी।
इसे भी पढ़े :Rules Change : आज से बदल गये ये 7 बड़े नियम… जानें
इसे भी पढ़े :Plane Crash : बड़ा विमान हा’दसा, 29 मौ’त…
फिलहाल पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जिला प्रशासन, National Highways Authority of India (NHAI) के अधिकारियों के साथ मिलकर स्थिति को सामान्य बनाने में जुटी रही।






