spot_img
spot_img

कोरोना टीके की प्रेरणा बनने को तैयार ट्रंप (Trump)

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • वैक्सीन के लिए खुद को किया तैयार
  • अमेरिका के इतिहास में सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरुआत

 कोहराम लाइव डेस्क:अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोरोना वायरस का टीका लगवाने के लिए तैयार हैं, लेकिन उनकी प्राथमिकता अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे कर्मियों और सबसे ज्यादा जोखिम वाले लोगों का टीकाकरण सुनिश्चित करना है। यह जानकारी देते हुए व्हाइट हाउस ने इतने कम समय में टीका विकसित करने और वितरित करने को अमेरिका के लिए ‘एक चमत्कार’ बताया है। व्हाइट हाउस ने ट्रंप का उपहास उड़ाने वाले अमेरिकी मीडिया के एक वर्ग की आलोचना भी की है।

अमेरिकी दवा निर्माता कंपनी फाइजर ने रविवार को मिशिगन के गोदाम से कोरोना वायरस के टीके की पहली खेप रवाना कर दी और इसके साथ ही अमेरिका के इतिहास में सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो गई। अमेरिका ने अग्रणी दवा कंपनी फाइजर और जर्मनी की उसकी सहयोगी कंपनी बायोएनटेक के टीका के आपात स्थिति में इस्तेमाल को अनुमति दे दी थी।

इसे भी पढ़ें :यूरोपीय देश सिसली में माउंट एटना पर ज्‍वालामुखी विस्‍फोट, तीन मील तक फैला राख

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव केलिग मैकएनैनी ने मंगलवार को कहा

‘राष्ट्रपति ने कहा है कि वह टीके की खुराक लेने के लिए तैयार हैं। निजी बातचीत में इस बारे में वह अपनी इच्छा जता चुके हैं और सार्वजनिक तौर पर भी यह बात जगजाहिर है। लेकिन अभी भी वह कोविड-19 से उबर नहीं पाए हैं। उनसे पूछा गया था कि क्या राष्ट्रपति ट्रंप लोगों को प्रेरित करने के लिए सार्वजनिक तौर पर टीका लगवाने का विचार कर रहे हैं।’

मैकएनैनी ने कहा, ‘उनकी मेडिकल टीम जब इसकी इजाजत दे देगी तो वह जल्द से जल्द टीका ले लेंगे। लेकिन उनकी प्राथमिकता अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे कर्मियों और सबसे ज्यादा जोखिम वाले लोगों का टीकाकरण सुनिश्चित करना है।’  ट्रंप अक्तूबर में कोविड-19 से संक्रमित हुए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पूर्व राष्ट्रपतियों- बिल क्लिंटन, जॉर्ज बुश और बराक ओबामा के साथ नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन सार्वजनिक तौर पर टीका लगवाने की बात कह चुके हैं।

फ्लाइट नर्स का काम करने वाले 43 वर्षीय जॉनी पीपल्स को मिशिगन मेडिकल केयर सेंटर में सोमवार दोपहर को टीका दिया गया। वह यह टीका लेने वाले पहले शख्स बने हैं। इसके साथ ही व्हाइट हाउस ने इस साल के अंत में टीका उपलब्ध कराने के अमेरिकी राष्ट्रपति के वादे पर कहा है कि इतने कम समय में कोविड-19 का टीका विकसित करना और उसका वितरण करना एक ‘चमत्कार’ है।

इसे भी पढ़ें :अमेरिका में Pfizer की Vaccine के इस्तेमाल की मिली स्वीकृति

मेकनैनी ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा,

‘कल अमेरिका ने चिकित्सीय चमत्कार देखा। देशभर में कोविड-19 से निपटने के लिए अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे कर्मियों को टीके की पहली खुराक दी गई। राष्ट्रपति ने रिकॉर्ड समय में सुरक्षित एवं प्रभावी टीके का वादा किया था और राष्ट्रपति ट्रंप ने ऐसा किया।’ उन्होंने कहा कि ट्रंप ने इन टीकों को विकसित किए जाने की निगरानी की और उन्हें इन पर बहुत भरोसा है।

मेकनैनी ने कहा, ‘इस साल की शुरुआत में हमने कई समाचार संस्थानों एवं तथ्यों की तथाकथित जांच करने वालों से सुना था कि राष्ट्रपति ट्रंप को अपनी बात सही साबित करने के लिए चमत्कार की आवश्यकता होगी। एनबीसी के एक लेख में यह कहा गया था।’ उन्होंने कहा, ‘हेल्थलाइन के अनुसार, हमें बताया गया था कि टीका विकसित होने में एक साल से अधिक का समय लगेगा।’

इसे भी पढ़ें :Food or Medicinal Allergic व्यक्ति फाइजर की वैक्सीन को कहें ना

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अफसर इधर से उधर… देखें लिस्ट

Bihar : बिहार की नौकरशाही में एक बार फिर...

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...