- FDA ने पत्र लिखकर फाइजर को दी जानकारी
कोहराम लाइव डेस्क: अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) की ओर से फाइजर-बायोएनटेक(Pfizer-BioNTec) की कोविड-19 वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल को स्वीकृति दे दी गई है। एजेंसी के मुख्य वैज्ञानिक ने फाइजर के कार्यकारी को एक पत्र में लिखा है। स्पष्ट किया है- ‘मैं कोविड-19 की रोकथाम के लिए फाइजर-बायोएनटेक की कोविड-19 वैक्सीन के आपातकालीन उपयोग को मंजूरी देता हूं।’
इसे भी पढ़ें :चीनी Vaccine भी बाजार में आने को तैयार,अंतिम चरण में ट्रायल
4 के मुकाबले 17 वोट से फैसला
अब यह बताया जा रहा है कि वैक्सीन के एडवाइजरी समूह ने 17-4 वोट से ये फैसला लिया है कि इसका शॉट 16 साल और इससे अधिक उम्र के लोगों के लिए सुरक्षित है। उल्लेखनीय है कि अपनी वैक्सीन को लेकर फाइजर का दावा है कि वह 95 फीसदी से अधिक प्रभावी है। कंपनी की वैक्सीन रिसर्च टीम की प्रमुख कैथरीन जॉनसन ने ऐतिहासिक साइंस कोर्ट स्टाइल बैठक में अमेरिकी रेगुलेटर्स से कहा कि उन्हें 40 हजार से अधिक लोगों में अनुकूल सुरक्षा का पता चला है।
इसे भी पढ़ें :Infosys में 0.91% हिस्सेदारी रखने वाली है ब्रिटिश क्वीन से भी अमीर
पूछे गए थे कई प्रकार के सवाल
बैठक में वैक्सीन को लेकर कई तरह के सवाल पूछे गए थे। इनमें से ज्यादातर किशोरावस्था में वैक्सीन की प्रभाविकता से संबंधित थे। अब 17 दिसंबर को एक अन्य बैठक मॉडर्ना और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ की वैक्सीन को लेकर भी होनी है। मॉडर्ना ने अमेरिका से अपनी कोविड-19 वैक्सीन की अतिरिक्त 100 मिलियन खुराक खरीदने को भी कहा है।
इसे भी पढ़ें :UK बना कोरोना वैक्सीन को मंजूरी देने वाला पहला European country
वैक्सीन बेहद असरदार
कंपनी का कहना है कि उसकी वैक्सीन कोरोना वायरस के खिलाफ बेहद असरदार है। ऐसा माना जा रहा है कि मॉडर्ना की वैक्सीन को भी मंजूरी मिल जाएगी। वैक्सीन को प्राथमिकता के अनुसार, सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों, सेना और पुलिसकर्मियों को दिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें :निशा बनीं पाकिस्तान की पहली Transgender Lawyer












