Kohramlive : भारतीय रेलवे ने 26 दिसंबर 2025 से ट्रेन किराये में संशोधन का ऐलान किया है। राहत की बात यह है कि 215 किलोमीटर तक की यात्रा पर कोई किराया नहीं बढ़ेगा। साधारण श्रेणी, उपनगरीय ट्रेनों और मासिक सीजन टिकट की कीमतें भी जस की तस रहेंगी, जिससे दैनिक यात्रियों को फायदा मिलेगा।
215 किलोमीटर से अधिक दूरी पर सफर करने वालों को थोड़ा ज्यादा किराया देना होगा। साधारण श्रेणी में 1 पैसा प्रति किलोमीटर, जबकि मेल/एक्सप्रेस और एसी ट्रेनों में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है। करीब 1000 किलोमीटर की यात्रा पर नॉन-एसी में लगभग 10 रुपये और प्रीमियम ट्रेनों में करीब 20 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। नया किराया राजधानी, शताब्दी, वंदे भारत, दुरंतो, तेजस समेत सभी प्रमुख और प्रीमियम ट्रेनों पर लागू होगा। यह इस साल किराये में दूसरी बढ़ोतरी है। रेलवे को इससे करीब 600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय होने की उम्मीद है, जिसका इस्तेमाल यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में किया जायेगा।
इसे भी पढ़ें : रातभर हीटर चलाकर सोने पर खतरा… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : 22 से 28 दिसंबर 2025 का साप्ताहिक राशिफलः किस पर मेहरबान, किससे इम्तिहान लेगा वक्त… जानें
इसे भी पढ़ें : 20 लाख के गहने लूटने वालों का हुआ बुरा हाल…





