Kohramlive : साल 2025 अपनी आखिरी दहलीज पर खड़ा है। दिसंबर की ठंडी हवाओं के बीच ग्रहों की चाल भी गरमाहट बढ़ा रही है। धनु राशि में ग्रहों का महामिलन, चंद्रमा का तेज गोचर और बनते-बिगड़ते राजयोग, यह सप्ताह किसी के लिये सुनहरा मौका है, तो किसी के लिये संयम की सीख। कहीं तरक्की की दस्तक है, कहीं सेहत की चेतावनी।
मेष: थकान के बाद ठहराव जरूरी है। इस हफ्ते रफ्तार कम रखें। जरूरत से ज्यादा मेहनत नुकसान दे सकती है। मन और तन दोनों पर दबाव रहेगा। रिश्तों में हल्की तकरार संभव है, लेकिन परिवार सुकून देगा। उपाय: अपने इष्ट देव का मंत्र जाप करें।
वृषभ: संयम में ही समाधान है। सेहत आपकी प्राथमिकता होनी चाहिये। खानपान और नींद बिगड़ी तो परेशानी बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में राहत मिलेगी—रुका पैसा आ सकता है। उपाय: रोज “ॐ महालक्ष्मी नमः” का जाप करें।
मिथुन: पैसा आयेगा, मन संभालना होगा। धन लाभ के संकेत हैं, लेकिन विद्यार्थियों के लिये तनाव बढ़ सकता है।भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। उपाय: “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप।
कर्क: सब्र का फल मीठा होगा। काम का दबाव रहेगा, नतीजे देर से मिलेंगे। घर में किसी की सेहत चिंता दे सकती है। बहस से बचें। उपाय: “ॐ सोम सोमाय नमः” का जाप।
सिंह: ऊर्जा, उत्साह और सफलता मिलेगी। सेहत में सुधार, मन में सकारात्मकता। व्यापार और करियर में लाभ के योग हैं। परिवार का साथ मिलेगा। उपाय: रोज सूर्य को जल अर्पित करें।
कन्या: आत्मविश्वास की उड़ान रहेगी। अटके काम पूरे होंगे। धन और निवेश में समझदारी से लाभ मिलेगा। विद्यार्थी खुशखबरी पा सकते हैं। उपाय: “ॐ नमो नारायणाय” मंत्र का जाप।
तुला: सुकून और संतुलन रहेगा। पुराने तनाव खत्म होंगे। परिवार संग समय अच्छा बीतेगा। करियर में जल्दबाजी न करें।
उपाय: ललिता सहस्त्रनाम का पाठ करें।
वृश्चिक: लाभ के नये रास्ते खुलेंगे। सेहत सुधरेगी। धन संचय के योग हैं। रिश्तों में गर्मजोशी आयेगी। उपाय: प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ।
धनु: शब्दों और वादों पर लगाम जरूरी है। क्रिएटिव सोच से कमाई के मौके मिलेंगे। ऑफिस में साफ संवाद रखें।विद्यार्थियों को फोकस बनाए रखना होगा। उपाय: गुरुवार को दही-चावल और केला दान करें।
मकर: मन की उलझन, सोच की परीक्षा होगी। भावनात्मक दबाव बढ़ सकता है। अचानक धन लाभ संभव है, लेकिन खर्च सोच-समझकर करें। उपाय: शनिवार को दिव्यांगजनों को भोजन दान।
कुंभ: मान-सम्मान की बढ़त होगी। समाज में पहचान बढ़ेगी। सेहत संभल रही है, लेकिन मानसिक थकान से बचें। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ। उपाय: “ॐ नंदाय नमः” मंत्र का जाप।
मीन: ऊर्जा सही दिशा में लगायें। भागदौड़ बढ़ेगी। विदेश यात्रा और करियर विस्तार के योग हैं। सही रणनीति से आर्थिक मजबूती मिलेगी। उपाय: रोज 21 बार “ॐ गुरुवे नमः” का जाप।
साल का यह आखिरी सप्ताह किसी के लिये सौगात, किसी के लिये सीख लेकर आया है। संयम, समझदारी और सही कर्म, यही इस सप्ताह की असली कुंजी है।






