Kohramlive : सर्दी बढ़ते ही लोग अक्सर एक ही गलती करते हैं, रातभर कमरे में हीटर चलाकर सो जाना। गर्मी तो मिल जाती है, लेकिन इसके साथ सेहत पर चुपचाप वार भी शुरू हो जाता है। विशेषज्ञ का कहना है कि रात में हीटर चलाकर सोना पूरी तरह सुरक्षित नहीं माना जाता। हीटर से कमरे में ऑक्सीजन का स्तर घट सकता है, कुछ हीटर कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी जहरीली गैस छोड़ते हैं, सिर दर्द, चक्कर, घुटन और गंभीर हालात में बेहोशी तक का खतरा रहता है। बच्चे और बुजुर्ग इसकी चपेट में सबसे पहले आते हैं। हीटर चलने से कमरे की नमी खत्म हो जाती है। हवा सूखी हो जाती है और सांस लेना भारी पड़ने लगता है। गला सूखना, लगातार खांसी, सांस फूलना, सीने में जकड़न, सूखी हवा फेफड़ों के भीतर मौजूद म्यूकस को गाढ़ा कर देती है, जिससे इंफेक्शन का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। अस्थमा और एलर्जी के मरीजों के लिये यह हालात और भी खतरनाक हैं। अगर सुबह उठते ही गले में सूखापन, सिर दर्द, खांसी, सांस लेने में परेशानी हो तो समझिये हीटर की गर्म हवा शरीर को नुकसान पहुंचा रही है। कमरे की नमी कम होते ही त्वचा पर असर दिखने लगता है। रूखापन, खुजली और जलन, होंठ फटना एवं चेहरे पर लाल धब्बे, ये संकेत बताते हैं कि हीटर की गर्मी ज्यादा हो चुकी है। विशेषज्ञ की सलाह है कि कमरे में हल्का वेंटिलेशन जरूर रखें, पास में पानी से भरी बाल्टी या ह्यूमिडिफायर रखें, पूरी रात हीटर न चलायें और खूब पानी पियें और मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें।
रातभर हीटर चलाकर सोने पर खतरा… जानें कैसे
Date:

नहाते ही बदन पर रेंगते हैं छोटे-छोटे कीड़े… देखें वीडियो
Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची से सटे नामकुम के लालखटंगा...
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर भाषण के दौरान पथ’राव, मचा हड़कंप…
Gaya : गया के सिसवर गांव में शुक्रवार देर...
रांची में सजेगा सम्मान का मंच, कई नामचीन हस्तियां होंगी ‘झारखंड रत्न’ से सम्मानित
Ranchi : रांची में आज सामाजिक और सांस्कृतिक सरोकारों...
बुढ़ियाडाबर में मां भगवती-हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू…
Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के ब्रहमोरिया पंचायत के बुढ़ियाडाबर...
लालू प्रसाद जायेंगे विदेश, मिली अनुमति…
Ranchi : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता और फिलहाल...





