Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के श्रीबंशीधर नगर में जेवर व्यवसायी दीपक सोनी पर हुई फायरिंग और लूट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस कांड मेंं शामिल तीन अपराधियों को अरेस्ट किया गया है। ये तीनों उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के रहनेवाले हैं। इनके पास से सफेद अपाची बाइक, एक पिस्टल, एक देशी पिस्तौल, लूटा गया बैग और चाबी एवं घटना में इस्तेमाल मोबाइल बरामद कर ली गई है। गिरफ्तार बदमाशों के नाम सोनू कुमार (शक्तिनगर), राज कुमार उर्फ गोलू (दुद्धी) एवं रौशन कुमार (शक्तिनगर, गढ़वा) बताये गये।
गढ़वा के SP अमन कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में खुलासा किया कि बीते 28 नवंबर को गढ़वा जाते वक्त व्यवसायी दीपक सोनी की रेकी की गई। 29 नवंबर को दुकान बंद कर घर लौटते समय गोली मारकर लूटपाट की गई। करीब 20 लाख रुपये के गहने लूट लिये गये थे। घटना के बाद बंशीधर मंदिर महदेइया होते हुये यूपी फरार हो गये। पूछताछ में अपराधियों ने खुलासा किया कि हथियार महदेइया जेल के पास छिपाये, वहीं लूट का माल रेणुकूट में बांटा गया। बैग को बाद में फेंक दिया गया। SP ने बताया कि SDPO सत्येन्द्र नारायण सिंह के नेतृत्व में SIT बनाई गई। गठित SIT टेक्निकल सेल की मदद से सबसे पहले सोनू कुमार को पकड़ा। वह टूट गया। उसकी निशानदेही पर इस कांड में शामिल दो अन्य अपराधियों को भी दबोच लिया गया। टीम में SDPO नीरज कुमार एवं DSP यशोधरा भी शामिल रहीं।






