BEETIYA : बिहार के बेतिया में सोमवार को सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की जान चली गई। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिपरा चौक के पास हुई। जानकारी के अनुसार, करीब साढ़े 11 बजे पति-पत्नी और बेटा बाइक से शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे, तभी हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। स्थानीय लोग जब तक तीनों को अस्पताल लेकर जाते, तब तक तीनों ने दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान नवार कला बरवा ओझा गांव निवासी अहमद आजाद मियां (36), पत्नी शहनाज खातून (34) और उनके बेटे के रूप में हुई।
अक्रोशित लोगों ने आवागमन को किया बाधित
हादसे के बाद हाईवे पर आवागमन बाधित हो गया। स्थानीय लोग ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस शव को कब्जे में लेने की कोशिश में जुटी है। पुलिस के अनुसार, हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। तीनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। ट्रक ड्राइवर की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
इसे भी पढ़ें :सब्जी की आड़ में कर रहे थे कत्थे की तस्करी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
इसे भी पढ़ें :Valentine Day पर अर्जुन-मलाइका ने बंद कमरे में किया रोमांस, फोटो देख कर फैंस बोले…
इसे भी पढ़ें :पीएम मोदी ने दी पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि, बोले- आपका बलिदान मजबूत देश बनाने के लिए करता है प्रेरित
इसे भी पढ़ें :Valentine’s Day 2022: आखिर क्यों 14 फरवरी को ही मनाया जाता है वैलेंटाइन डे, जानें
इसे भी पढ़ें :Air India ने एल्कर अइसी को बनाया CEO
इसे भी पढ़ें :दिउड़ी मंदिर में महेंद्र सिंह धोनी ने की पूजा-अर्चना, सेल्फी लेने की लगी होड़
इसे भी पढ़ें :झारखंड स्टेट कोऑपरेटिव बैंक में नियमित कर्मियों को प्रोमोट करने की मांग
इसे भी पढ़ें :NIFT में 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएट के लिए निकली Vacancy, जल्द करें आवेदन
इसे भी पढ़ें :बिहार में PLFI का पैसा इन्वेस्ट करने में जुटा था “चूहा”, भोर के साढ़े 4 बजे ऐसे धराया… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :“जब कभी भी सुनोगे गीत मेरे”…याद कर जाओगे…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :PLFI एरिया कमांडर ने मुंह खोला तो देखिये क्या बता गया…
इसे भी पढ़ें :झारखंड स्टेट कोऑपरेटिव बैंक में नियमित कर्मियों को प्रोमोट करने की मांग




