LOHARDAGA : लोहरदगा के दो मेडिकल स्टूडेंट यूक्रेन में फंसे हैं। इनकी सुरक्षा को लेकर इनके माता-पिता और परिजन चिंतित हैं। लोहरदगा पतराटोली निवासी उर्मिला कुमारी मेडिकल फर्स्ट ईयर की छात्रा है। वह नवंबर 2021 से यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। उर्मिला के पिता राजेश साहू और मां प्रेमा देवी सहित इसके तमाम भाई-बहन और परिजन टीवी चैनलों पर नजर गड़ाए हैं। उर्मिला अपने परिवार की पहली लड़की है, जो पढ़ाई करने विदेश गई है।
लोहरदगा निवासी प्राइवेट नर्सिंग होम संचालक भुवाल चौधरी और विभा देवी का बेटा संदीप कुमार चौधरी भी यूक्रेन में फंसा हुआ है। संदीप यूक्रेन के पोलतावा नेशनल मेडिकल कॉलेज में एमडी की पढ़ाई कर रहा है। यह उसका चौथा वर्ष है।
भारत लाने की हो पहल
दोनों मेडिकल स्टूडेंट के माता-पिता ने सरकार से अपील की है कि इन्हें युद्ध ग्रस्त यूक्रेन से सुरक्षित भारत लाने की पहल की जाए। दूसरे देशों के जो विद्यार्थी यूक्रेन में फंसे हुए हैं, उन्हें उनके देशों द्वारा वहां से निकालने का काम किया जा रहा है। भारत सरकार को भी तत्काल इन्हें स्वदेश लाने का प्रयास करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें : Ukraine में फंसे लोंगों की मदद को आगे आया पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन, जारी किया हेल्पलाइन नंबर
इसे भी पढ़ें : सिरदर्द में तुरंत खाते हैं पेनकिलर, तो हो जाएं अलर्ट, वरना…
इसे भी पढ़ें : टॉम एंड जेरी की जोड़ी ने पुष्पा स्टाइल में मचाया धमाल, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : साहिबगंज के इस थाने में जमकर हुआ बवाल, बेटे का इल्जाम- पुलिस कस्टडी में मर गये पापा
इसे भी पढ़ें : रूसी हमले में मारे गए 40 यूक्रेनी सैनिक और 10 नागरिक
इसे भी पढ़ें : Ukraine में लागू हुआ आपातकाल, रूसी आक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच सुरक्षा परिषद ने दी मंजूरी
इसे भी पढ़ें : आज रात तक यूक्रेन से इंडिया लौटेंगे 256 छात्र
इसे भी पढ़ें : साहिबगंज के इस थाने में जमकर हुआ बवाल, बेटे का इल्जाम- पुलिस कस्टडी में मर गये पापा
इसे भी पढ़ें : टॉम एंड जेरी की जोड़ी ने पुष्पा स्टाइल में मचाया धमाल, देखें वीडियो…












