LATEHAR : डॉक्टरी की पढ़ाई करने गई लातेहार की लतिका ठिठियो यूक्रेन में फंसी है। वह आदिम जनजाति बिरजिया समाज की इकलौती बच्ची है, जो यूक्रेन में डॉक्टरी की पढ़ाई कर रही हैं। वह पिछले 4 सालों से पढ़ाई के सिलसिले में यूक्रेन में रह है।
अभी पढ़ाई के 2 साल बवे हैं। यूक्रेन से उसने दूतावास को संदेश भिजवाया है कि उन्होंने फ्लाइट से वापसी का टिकट करवा लिया था। एयरपोर्ट भी पहुंच चुकी थी, लेकिन मौके पर ही फ्लाइट रद्द हो गई, जिस कारण वो इंडिया नहीं पहुंच सकी। उसने अपनी वापसी के लिए भावुक अपील की है। शुक्रवार की सुबह भी उसने अपने संदेश में यह भी भेजा है कि वह जिस इलाके में फंसी है, उसी के इर्द गिर्द बमों के आक्रमण से सब लोग त्राहिमाम कर रहे हैं। लतिका इस वक्त जिस जगह पर फंसी हैं, उसका पता (1 B, कुचमईन, यार स्ट्रीट क्वीव 03035,) यूक्रेन है।
महुआडाड़ प्रखंड के दौना गांव की है लतिका
लतिका ठिठियो लातेहार जिले के महुआडाड़ प्रखंड के दौना गांव की रहने वाली है। उसके पिता इशाक ठिठियो एक सामान्य परिवार से हैं। उनके परिवार वाले किसी अनहोनी की आशंका से घबराए हैं। परिवार के लोग जिले के डीसी और झारखंड सरकार से गुहार लगा रहे हैं कि उनकी बेटी को सरकार सुरक्षित लाने के लिए आवश्यक कदम उठाए।
इसे भी पढ़ें : LIC ला रही अपना IPO, 13 फरवरी से पहले ली गई पॉलिसी का मिलेगा बड़ा फायदा
इसे भी पढ़ें : पीरियड्स के दर्द से हैं परेशान? तो फॉलो करें Shilpa के ये खास टिप्स
इसे भी पढ़ें : वर्क प्रेशर से परेशान हैं तो चैन पाने के लिए जानें ये आसान उपाय
इसे भी पढ़ें : गर्लफ्रेंड से आया था मिलने, दूल्हा बनकर लौटा, देेखें फिर क्या हुआ…
इसे भी पढ़ें : RBI ने तीन कोऑपरेटिव बैंकों पर लगाया जुर्माना, जानें कौन हैं ये बैंक
इसे भी पढ़ें : LPG ग्राहकों के लिए तगड़ा झटका! दोगुनी हो सकती है रसोई गैस की कीमत
इसे भी पढ़ें : SBI ALERT! पैसे के लिए QR कोड नहीं करें स्कैन, वरना हो जाएंगे कंगाल








