spot_img

Medical करने के लिए यूक्रेन गई, यूद्ध में फंसी, परिवार ने सरकार से मांगी मदद

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI : यूक्रेन में फंसे हजारों भारतीयों में गढ़वा के दो स्‍टूडेंट भी शामिल हैं। दोनों एमबीबीएस की पढ़ाई करने के लिए यूक्रेन गए हैं। वे भारत वापसी चाहते हैं और सरकार से लगातार आग्रह कर रहे हैं। गढ़वा जिले के खरौंधी गांव निवासी इदू अंसारी के पुत्र असरफ अंसारी यूक्रेन में रहकर चार साल से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। वह 10 सितंबर 2021 को गांव से यूक्रेन गया था। उसके पिता ने बताया कि लॉकडाउन में वह घर आया था। बेटे से लगातार बात हो रही है। बेटे ने कहा कि वहां की स्थिति नाजुक है। अभी वह भारतीय दूतावास में है। वहां देश के अन्य लोग भी हैं। उसका टिकट चार फरवरी को था। एयरपोर्ट जाने नहीं दिया गया।

वापसी के लिए पहल करने की गुहार

रमुना थाना क्षेत्र के परसवान गांव निवासी मुबारक अली का पुत्र साजिद अली भी यूक्रेन में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है।  उसके पिता ने बताया कि साजिद से बात हो रही है। वह फ्लाइट पकड़ने के लिए एयरपोर्ट पर गया था, लेकिन वहां रूस का कब्जा हो जाने के कारण प्रतिनियुक्त कर्मियों को मारपीट कर भगा दिया गया। साजिद की भारत वापसी को लेकर परिजन परेशान हैं। परिजनों ने भारत सरकार से साजिदद की सकुशल वापसी के लिए पहल करने की गुहार लगाई है।

बंकर में रहना पड़ रहा लातेहार की राजनंदनी को

लातेहार जिले के बरवाडीह मुख्यालय निवासी मनोज प्रसाद की बड़ी पुत्री राजनंदनी यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रही है और युद्ध के चलते फंस गई है। राजनंदनी के साथ-साथ उसके माता-पिता लगातार भारत वापसी को लेकर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक-सांसद से मदद की गुहार लगा रहे हैं। राजनंदनी के माता-पिता के अनुसार, उसकी बेटी युद्ध के शुरुआती दौर से ही वहां फंसी है। उसके पास खाने के समान भी अब धीरे-धीरे खत्म होते जा रहे हैं। बंकर में रहना पड़ रहा है।

इसे भी पढ़ें : LIC ला रही अपना IPO, 13 फरवरी से पहले ली गई पॉलिसी का मिलेगा बड़ा फायदा

इसे भी पढ़ें : पीरियड्स के दर्द से हैं परेशान? तो फॉलो करें Shilpa के ये खास टिप्स

इसे भी पढ़ें : वर्क प्रेशर से परेशान हैं तो चैन पाने के लिए जानें ये आसान उपाय

इसे भी पढ़ें : गर्लफ्रेंड से आया था मिलने, दूल्‍हा बनकर लौटा, देेखें फिर क्‍या हुआ…

इसे भी पढ़ें : RBI ने तीन कोऑपरेटिव बैंकों पर लगाया जुर्माना, जानें कौन हैं ये बैंक

इसे भी पढ़ें : LPG ग्राहकों के लिए तगड़ा झटका! दोगुनी हो सकती है रसोई गैस की कीमत

इसे भी पढ़ें : SBI ALERT! पैसे के लिए QR कोड नहीं करें स्कैन, वरना हो जाएंगे कंगाल

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

Ranchi : रांची में 21 जगह निषेधाज्ञा, जानें कहां और कब…

Ranchi में 3 मई को होने वाली NEET-UG परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित