spot_img

LIC ला रही अपना IPO, 13 फरवरी से पहले ली गई पॉलिसी का मिलेगा बड़ा फायदा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

KohramliveDesk:-लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) अपना आईपीओ (IPO) लाने जा रही है। LIC ने 13 फरवरी को अपना ड्रॉफ्ट रेड हेयरिंग प्रॉस्पेक्ट्स (DRHP) जमा कराया है। ऐसे में जिन पॉलिसीधारकों ने 13 फरवरी 2022 को या इससे पहले LIC की पॉलिसी ले ली है, वह पॉलिसीहोल्डर्स कैटेगरी के तहत LIC आईपीओ के लिए आवेदन करने के हकदार होंगे। जिन पॉलिसीहोल्डर्स ने 13 फरवरी 2022 के बाद LIC की पॉलिसी खरीदी है, उन्हें 10 पर्सेंट कोटा का फायदा नहीं मिलेगा।

10% हिस्सा LIC के पॉलिसीहोल्डर्स के लिए रिजर्व

LIC के आईपीओ के जरिए सरकार अपनी 5 फीसदी हिस्सेदारी बेच सकती है। एलआईसी के ड्रॉफ्ट प्रॉस्पेक्ट्स में साफ है कि पब्लिक ऑफर का 35 फीसदी हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व होगा। 5 फीसदी हिस्सा LIC एंप्लॉयीज के लिए और पब्लिक इश्यू का 10 फीसदी हिस्सा LIC के पॉलिसीहोल्डर्स के लिए रिजर्व होगा। ऐसे में LIC पॉलिसीधारक, रिटेल और पॉलिसीहोल्डर दोनों ही कैटेगरी में अप्लाई करने के योग्य होंगे।

28 तक कराया जा सकता है पॉलिसी और पैन कार्ड लिंक

LIC के जो पॉलिसीहोल्डर्स 10 पर्सेंट रिजर्व्ड कोटा बेनेफिट को क्लेम करना चाहते हैं, उन्हें यह जरूर चेक कर लेना चाहिए कि उनकी LIC पॉलिसी उनके पैन कार्ड से जुड़ी हुई है या नहीं। अगर LIC पॉलिसी, उनके पैन कार्ड से लिंक्ड नहीं है और वह पॉलिसीहोल्डर्स कैटेगरी के तहत आईपीओ के लिए आवेदन करते हैं तो उनका एप्लीकेशन रिजेक्ट हो जाएगा।

ज्वाइंट पॉलिसी होल्डर्स अलग-अलग कर सकते हैं आवेदन

IIFL सिक्योरिटीज लिमिटेड के प्रेसिडेंट अनुज गुप्ता का कहना है, ‘ज्वाइंट पॉलिसीहोल्डर्स के मामले में दोनों पॉलिसीधारक उसी पॉलिसी पर पॉलिसीहोल्डर्स कोटा के तहत अलग-अलग आवेदन कर सकते हैं। दोनों के डीमैट अकाउंट अलग-अलग होने चाहिए। एक डीमैट अकाउंट से एक IPO एप्लीकेशन को फारवर्ड किया जा सकता है। ज्वाइंट डीमैट अकाउंट रखने वाले LIC पॉलिसीहोल्डर के मामले में यह देख लेना चाहिए कि वह प्राइमरी डीमैट अकाउंट होल्डर हैं या नहीं। सेकेंडरी डीमैट अकाउंट होल्डर पॉलिसीहोल्डर कैटेगरी के तहत LIC IPO के लिए अप्लाई नहीं कर पाएंगे।‘

इसे भी पढ़ें : माले नेता की हत्‍या, इस हाल में मिली डेड बॉडी

इसे भी पढ़ें : IPL Trophy की कीमत कितनी होती है, जानिए

इसे भी पढ़ें : खेसारी लाल यादव की ऑनस्क्रीन गर्लफ्रेंड अपनी हॉटनेस से कर रही दिलों को बोल्ड

इसे भी पढ़ें : LPG ग्राहकों के लिए तगड़ा झटका! दोगुनी हो सकती है रसोई गैस की कीमत

इसे भी पढ़ें : 326 कैंडिडेट्स को बड़ा झटका, झारखंड हाईकोर्ट ने खारिज किया 6th JPSC का RESULT

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

आज से बदल गये कई बड़े नियम, आप पर क्या पड़ेगा असर… जानें

Kohramlive : 1 जुलाई से कई बड़े नियम बदल...

सस्ता हुआ सिलेंडर… जानें कितना

Kohramlive : तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलो वाले...

जुलाई में इतने रोज बैंक रहेंगे बंद, कहीं काम न अटक जाये… जानें

Kohramlive : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जुलाई 2026...

अगर टिकट कन्फर्म नहीं तो घबरायें नहीं, जान लें ये तरीका…

Kohramlive : अगर आपको अचानक ट्रेन से यात्रा करनी...