- पुलिस से बचने के लिए लाश के कई टुकड़े कर घर में ही दफना दिया
UP : एक छोटी सी बात पर भाई को मौत के घाट उतार दिया। मोबाइल को लेकर दो भाईयों में कहा-सुनी हुई। बात इतनी बढ़ गयी कि गुस्से में छोटे ने बड़े भाई के सिर पर फावड़ा दे मारा। मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए लाश ठिकाना लगाने की सोची। उसने भाई के शव के कई टुकड़े किये और घर में ही दफना दिया।

Read more:अब सिमडेगा के स्टूडेंट्स बनेंगे डिजिटल, पुलिस ने किया ये…
कई दिन बाद बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस से की शिकायत
मौत का राज तब खुला जब बदबू फैलने लगी। पड़ोसियों को कुछ शक हुआ तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब आरोपी रहमान से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सारा राज उगल दिया। पुलिस को बताया कि कैसे और क्यों भाई को मार डाला और लाश ठिकाने लगा दी। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने खुदाई कराई, तो लाश के सड़े-गले टुकड़े मिले। पुलिस ने बताया कि हत्या के लगभग 22 दिन बाद घर से शव बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी देहात अतुल शर्मा ने बताया कि दोनों भाइयों में मोबाइल को लेकर आपस में झगड़ा हुआ था। बात इतनी बढ़ गई कि छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी।

Read more:WhatsApp के पुराने चैट्स नहीं पढ़ पा रहे हैं यूजर्स, जानें कैसे करें ठीक
माता-पिता की हो चुकी है मौत
रहमान की तीन बहनें हैं। तीनों शादी-शुदा हैं। माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। आरोपी रहमान बड़े भाई फरमान के साथ घर में रहता था। फरमान मजदूरी कर भाई का भरण-पोषण करता था।

Read more:Reliance New Energy: सोलर लिमिटेड अमेरिकी कंपनी अंबरी इंक में निवेश करेगी
Read more:ऑटो की सीट के नीचे छिपाकर ले जा रहा था, ड्राइवर गिरफ्तार
Read more:फोन की घंटी बजी और घर से बाहर गया, रेलवे ट्रैक पर मिली लाश
Read more:रिम्स के डॉ कुश ने दो लड़कियों का किया यौन शोषण! तीसरी से कर ली शादी
Read more:अगस्त महीने में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, निपटा लें जरूरी काम
Read more:Reliance Foundation मुंबई में 3 लाख लोगों को लगायेगा मुफ्त टीका
Read more:SBI ने YONO से जुड़े नियमों में किया बदलाव, जानें इसके फायदे
Read more:प्यार खटका, किया सिर धड़ से अलग… देखें वीडियो
Read more:सोई तकदीर जाग उठी, देखें वीडियो














