spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

‘बेटी’ को ले गया मौ’त के मुहाने पर, फिर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : रिश्तों की दुनिया में पिता को बेटी का सबसे मजबूत सहारा माना जाता है। वही पिता, जिसकी उंगली पकड़कर बेटियां जिंदगी का सफर तय करना सीखती हैं। लेकिन सहार थाना क्षेत्र के बेला इलाके से जो कहानी सामने आई है, उसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। यहां एक पिता अपनी 14 साल की बेटी को स्कूटी पर बैठाकर घर से निकला, लेकिन उसे सुरक्षित मंजिल तक पहुंचाने के बजाय मौत के मुहाने पर छोड़ आया। किशोरी का इल्जाम है कि पिता ने सुनसान जगह देखकर पहले उसकी बेरहमी से पिटाई की और फिर पटना नहर में फेंककर फरार हो गया। किस्मत से नहर में पानी कम था, इसलिये वह किसी तरह बाहर निकलने में सफल रही। खून से लथपथ और बदहवास हालत में सड़क किनारे पहुंची बच्ची को देखकर राहगीरों का दिल पसीज गया।

नहर में फेंककर भाग गया पिता

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पिता उसे बुआ के घर छोड़ने के बहाने स्कूटी से लेकर निकले थे। रास्ते में बडेराहार और बूंचपुर गांव के बीच सुनसान जगह पर स्कूटी रोक दी गई। इसके बाद पिता ने उस पर हमला कर दिया। किशोरी के मुताबिक, पिटाई इतनी बेरहमी से की गई कि उसके शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें आईं। इसके बाद उसे नहर में धक्का देकर छोड़ दिया गया। घायल बच्ची किसी तरह नहर से बाहर निकली और सड़क तक पहुंची। सड़क किनारे घायल हालत में पड़ी किशोरी को देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बेला पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बच्ची को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुये मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें : विदेशी भक्तों की प्रस्तुति बनेगी रथयात्रा का सबसे बड़ा आकर्षण…

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल मिले गर्वनर से, क्या बोले राज्यपाल… जानें

इसे भी पढ़ें : रेडिशन ब्लू होटल में जुटे NDA के 24 विधायक, इनके समर्थन में दिखी पूरी फौज…

इसे भी पढ़ें : टायर हमेशा काले ही क्यों होते हैं? वजह जानेंगे तो कहेंगे- वाह…

इसे भी पढ़ें : झारखंड को मिलेंगी नई ट्रेनें… जानें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड में कल ऑरेंज अलर्ट, तेज हवा के झोंके के आसार…

Ranchi : झारखंड में पिछले कई दिनों से जारी...

झारखंड में एक ही रोज 88 JAS अधिकारियों का तबादला…

Ranchi : झारखंड सरकार ने बुधवार को प्रशासनिक स्तर...

झारखंड में 2 IAS अधिकारियों का तबादला…

Ranchi : झारखंड सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते...

राशन के अनाज को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, कल से बदल जायेगा सारा नियम…

Delhi : देश में अनाज के भंडारण और प्रबंधन को...