शरीर से निकालता है हानिकार टॉक्सिन
कोहराम लाइव डेस्क : भोजन के स्वाद से अधिक इसके मेडिकल और न्यूट्रिशनल वैल्यू को समझना जरूरी होता है। सामान्य रूप से इंडिया की रसोई में सेब का सिरका नहीं पाया जाता है। कई देशों में इसे काफी पॉपुलर डाइट का हिस्सा माना जाता है। सेब का सिरका न सिर्फ कई बीमारियों में काम आता है, बल्कि वज़न घटाने में भी कारगर साबित होता है। इसके अलावा इसमें एंटीमाइक्रोबियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण भी मौजूद होते हैं। ये संक्रमण से सुरक्षा देते हैं। शरीर से हानिकारक टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करते हैं। अब हमें सेब के सिरके के अन्य फायदों से रूबरू होना चाहिए।
एंटी-बैक्टीरियल नेचर से भरपूर
अपने एंटी-बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण, सेब साइडर सिरका बैक्टीरिया सहित रोगजनकों को मारने में मदद करता है। पुराने दिनों में, इसका उपयोग कीटाणुनाशक के रूप में और सफाई के उद्देश्य से किया जाता था। पहले के दिनों में, इसका उपयोग कीटाणुनाशक के रूप में और सफाई के उद्देश्य से किया जाता था। सेब का सिरका लंबे समय तक खाद्य पदार्थों को संरक्षित करने में भी मदद करता है।
इसे भी पढ़ें : Immunity बढ़ाने में मददगार है शिमला मिर्च
ब्लड शुगर लेवल को करता है कम
सेब का सिरका टाइप-2 डायबिटीज़ के इलाज में भी मददगार साबित होता है। एक शोध से पता चला है कि सेब का सिरका ब्लड शुगर स्तर को कम करने में काफी मदद करता है।
दिल को रखता है सेहतमंद
सेब का सिरका शरीर में कोलेस्ट्रोल के स्तर को कम करता है, जिससे दिल की सेहत में सुधार आता है और स्ट्रोक का खतरा कम होता है।
त्वचा के लिए भी है लाभप्रद
शरीर को स्वस्थ रखने और गंभीर बीमारियों के ख़तरे को कम करने के साथ सेब का सिरका त्वचा के लिए भी लाभदायक होता है। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण एक्ज़ेमा जैसी कई त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है।
इसे भी पढ़ें : नुकसान भी पहुंचा सकता है ग्रीन टी (Green Tea)















