Ranchi : झारखंड में कोरोना संक्रमण एक बार फिर से तेजी से अपना पांव पसारने लगा है। कोरोना की बढ़ती रफ्तार ने चिंता बढ़ा दी है। Covid19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार ने विभिन्न विभागों से सुझाव मांगे हैं। सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा कि आपकी सरकार आपकी सुरक्षा के लिए सभी पहलुओं पर बारीकी से नज़र रख रही है। और आपदा प्राधिकार के कल (सोमवार) के प्रस्तावित बैठक में सभी पहलुओं को ध्यान में रख आप सबके हित में उचित फ़ैसला लेगी। सीएम हेमंत सोरेन ने तब तक लोगों से अफ़वाह पर ध्यान ना देने की अपील की है और बिना मास्क घरों से बाहर न निकलने की अपील की है। साथ ही घर के बुजुर्गों एवं बच्चों का विशेष ध्यान रखने की भी अपील की है।
यहां याद दिला दें कि शनिवार को राज्य में कुल 1007 संक्रमित मिले, जिसमें से 495 अकेले रांची से। झारखंड के 5 जिलों में कोरोना के हालात बेकाबू हो रहे हैं। बढ़ते संक्रमण को देखते हुये हेल्थ डिपार्टमेंट ने अलर्ट जारी कर दिया है। कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुये हेल्थ सेक्रेटरी ने डिजास्टर मैनेजमेंट सेक्रेटरी को पत्र लिखकर कुछ सुझाव दिया है।
#Covid_19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार ने विभिन्न विभागों से सुझाव मांगे हैं।
आपकी सरकार आपकी सुरक्षा हेतु सभी पहलुओं पर बारीकी से नज़र रख रही है और आपदा प्राधिकार के कल (सोमवार) के प्रस्तावित बैठक में सभी पहलुओं को ध्यान में रख आप सबके हित में उचित फ़ैसला लेगी 1/2— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) January 2, 2022
तब तक आप सभी से अनुरोध है कि अफ़वाह पर ध्यान ना दें। मास्क के बिना घरों से बाहर ना निकलें। घर के बुजुर्गों एवं बच्चों का विशेष ध्यान रखें 2/2
— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) January 2, 2022
Read More :एंटी क्राइम चेकिंग में क्रिमिनल्स का पुलिस ने क्या किया, देखें…
Read More :झारखंड में लग सकती है पाबंदियां, हेल्थ डिपार्टमेंट ने दिया ये सुझाव
Read More :अपने ही फ्लैट के नीचे मिली भावेश की लाश, पुलिस बोली…
Read More :रेलवे ट्रैक पर जो कुछ दिखा, इलाके में सनसनी फैला गया
Read More :लावारिस कुत्ते की खातिर झोंटा-झोंटी
Read More :इस हाल में मिला 4 दिनों से गायब दिलीप, आक्रोशित हुये ग्रामीण…
Read More :ओला-उबर की यात्रा होगी महंगी, 1 जनवरी से बढ़ जाएगा GST
Read More :PAN कार्ड यूजर्स इस गलती से बचें, लग जाएगा 10 हजार का जुर्माना
Read More :न पेट्रोल मिलेगी और न शराब, अगर…
Read More :युवक ने पेट्रोल छिड़क कर खुद को लगाई आग
Read More :राई औद्योगिक क्षेत्र में लगी आग, कई मजदूरों ने छत से कूदकर बचाई जान
Read More :संन्यास के बाद Harbhajan ने Dhoni पर लगाए कई आरोप, जानें क्या कहा…
Read More :अब नहीं बढ़ाई जाएगी Income Tax Return फाइल करने की तारीख
Read More :पार्टी में तेज म्यूजिक बजाया, या पीकर हुड़दंग मचाया तो…












