Muzaffarpur : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पोखर से एक युवक की लाश मिली है। जानकारी के अनुसार, वह युवक पिछले 4 दिनों से घर से लापता था। आशंका जताई जा रही है कि दूसरी जगह उसकी हत्या कर लाश को पोखर में फेंक दी गई है। घटना सदर थाना क्षेत्र के डुमरी दुबे टोला की है। मृतक की पहचान दिलीप पासवान (26) के रूप में हुई है। शव शनिवार को घर से 500 मीटर की दूरी पर पोखर में फेंका हुआ मिला।
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। नाक और मुंह से खून निकल रहा था। गर्दन पर भी दबाने का निशान था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया गया।
हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग
घटना से उग्र होकर लोगों ने डुमरी मेन रोड पर शव रखकर जाम कर दिया। लोगों ने टायर जलाकर आगजनी करते हुए पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोग हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए थे। मृतक के परिजन ने पड़ोसी पर अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाया है। बताया कि पांच साल पूर्व पड़ोस का एक युवक मृतक की बहन से छेड़खानी की थी। मामले को लेकर जमकर विवाद हुआ था। इसके बाद थाना में FIR दर्ज कराया गया था। इसी के बाद से दोनों परिवार के बीच विवाद चक रहा था। आरोपी अक्सर दिलीप के हत्या करने की धमकी देता था। टाउन DSP रामनरेश पासवान ने बताया कि परिजन का जो बयान है, उस आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
Read More :नगर परिषद कार्यालय में लगी आग,कई अहम दस्तावेज जलकर राख
Read More :ओला-उबर की यात्रा होगी महंगी, 1 जनवरी से बढ़ जाएगा GST
Read More :PAN कार्ड यूजर्स इस गलती से बचें, लग जाएगा 10 हजार का जुर्माना
Read More :न पेट्रोल मिलेगी और न शराब, अगर…
Read More :युवक ने पेट्रोल छिड़क कर खुद को लगाई आग
Read More :राई औद्योगिक क्षेत्र में लगी आग, कई मजदूरों ने छत से कूदकर बचाई जान
Read More :संन्यास के बाद Harbhajan ने Dhoni पर लगाए कई आरोप, जानें क्या कहा…
Read More :अब नहीं बढ़ाई जाएगी Income Tax Return फाइल करने की तारीख
Read More :पार्टी में तेज म्यूजिक बजाया, या पीकर हुड़दंग मचाया तो…
Read More :मुठभेड़ में 3 आतंकवादी ढेर, 4 जवान घायल
Read More :कांग्रेस विधायक Amba Prasad Corona positive, कई कार्यक्रमों में हुई थीं शामिल
Read More :कोडरमा में नवोदय विद्यालय के 5 बच्चे Corona positive












