RAMGARH : रविवार की सुबह रेलवे ट्रैक से एक युवक की लाश मिली है। युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं। लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के मुताबिक सुबह शौच के लिए जा रहे ग्रामीणों ने पटरी के पास शव देखा। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की पहचान मतकमा गांव के ऊपर टोला निवासी बबलू कुमार यादव (26) पिता नारायण गोप के रूप में की गई। ग्रामीणों ने युवक की हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस से मामले की जांच की मांग की है। घटना रामगढ़ जिले के भदानीनगर OP क्षेत्र का है।
घटना के संबंध में बताया गया कि युवक का शव लपंगा बस्ती रेलवे क्रासिंग के पास रेल पटरी के ठीक बगल में पड़ा हुआ था। रेलवे पुलिस की ओर से कहा गया कि संभव है कि ट्रेन से उतरने के दौरान गिरने से युवक की मौत हो गई। हालांकि ग्रामीण दावा कर रहे हैं कि युवक की हत्या कर इसे दुर्घटना दिखाने के लिए शव को पटरी के पास फेंका गया है। युवक के परिजनों को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Read More :नगर परिषद कार्यालय में लगी आग,कई अहम दस्तावेज जलकर राख
Read More :ओला-उबर की यात्रा होगी महंगी, 1 जनवरी से बढ़ जाएगा GST
Read More :PAN कार्ड यूजर्स इस गलती से बचें, लग जाएगा 10 हजार का जुर्माना
Read More :न पेट्रोल मिलेगी और न शराब, अगर…
Read More :युवक ने पेट्रोल छिड़क कर खुद को लगाई आग
Read More :राई औद्योगिक क्षेत्र में लगी आग, कई मजदूरों ने छत से कूदकर बचाई जान
Read More :संन्यास के बाद Harbhajan ने Dhoni पर लगाए कई आरोप, जानें क्या कहा…
Read More :अब नहीं बढ़ाई जाएगी Income Tax Return फाइल करने की तारीख
Read More :पार्टी में तेज म्यूजिक बजाया, या पीकर हुड़दंग मचाया तो…
Read More :मुठभेड़ में 3 आतंकवादी ढेर, 4 जवान घायल














