नई दिल्ली : टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर Harbhajan Singh ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। क्रिकेट छोड़ने के बाद वह खुलकर सामने आए हैं। हरभजन सिंह के मुताबिक उन्हें बिना कोई कारण बताए टीम इंडिया से बाहर किया गया था।
2015 मैं वर्ल्ड कप के लिए नहीं किया गया था शामिल
बता दें कि वर्ल्ड कप 2011 के बाद से हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने सिर्फ 10 वनडे और 10 टेस्ट मैच खेले थे। हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) को 2013 चैंपियंस ट्रॉफी और 2015 वर्ल्ड कप के लिए भी टीम में शामिल नहीं किया गया था। महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के कारण टीम इंडिया में रविचंद्रन अश्विन (R Ashwin) की एंट्री हुई। रविचंद्रन अश्विन (R Ashwin) के आते ही इंटरनेशनल क्रिकेट से हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) का पत्ता साफ हो गया। संन्यास के बाद हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने अब अपनी भड़ास निकाली।
मेरे टीम में बने रहने से किसको थी दिक्कत
हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने कहा, ‘400 विकेट वाले किसी खिलाड़ी को कैसे आउट किया जा सकता है, यह अपने आप में एक रहस्यमयी कहानी है, जो अभी तक सामने नहीं आई है। मुझे अभी भी आश्चर्य है, ‘वास्तव में क्या हुआ? मेरे टीम में बने रहने से किसे दिक्कत थी?’ हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने खुलासा किया कि उन्होंने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) से उनकी अनुपस्थिति का कारण पूछने की कोशिश की थी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। एक बार जब उन्हें एहसास हुआ कि जवाब मांगने का कोई मतलब नहीं है, तो फिर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने कारण पूछना बंद कर दिया। हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने कहा, ‘मैंने कप्तान (धोनी) से पूछने की कोशिश की, लेकिन मुझे कोई कारण नहीं बताया गया। मुझे एहसास हुआ कि इसका कारण पूछने का कोई मतलब नहीं है और इसके पीछे कौन है, क्योंकि अगर आप पूछते रहते हैं और कोई जवाब नहीं देता है, तो इसे छोड़ देना बेहतर है।
फैंस को दिया बड़ा झटका
हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने साल 1998 में चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मुकाबले के साथ अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की। इसके बाद उसी साल न्यूजीलैंड के खिलाफ हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने वनडे डेब्यू किया था। साल 2006 में साउथ अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने अपना टी20 डेब्यू किया था। हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) 2016 से ही टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे। खबरों की मानें तो वह IPL की किसी फ्रेंचाइजी के सपोर्ट स्टाफ या कोच बन सकते हैं। हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) मेगा ऑक्शन में भी किसी टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं।
417 टेस्ट विकेट का रिकॉर्ड
हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने टीम इंडिया के लिए 103 टेस्ट मैच खेले हैं। उनके नाम 417 विकेट दर्ज है। वनडे में उन्होंने 236 मैचों में 269 विकेट लिए हैं। टी-20 में भज्जी ने भारत के लिए 28 मुकाबले खेले हैं। इनमें उन्होंने 25 विकेट झटके हैं। 2016 में हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने यूएई के खिलाफ एशिया कप में अपना आखिरी टी-20 मैच खेला था. IPL में हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) के नाम 163 मैच में 150 विकेट दर्ज है। IPL में वे मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल चुके हैं। 41 साल के हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) इस IPL सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा थे। हालांकि, IPL 2021 के दूसरे फेज में उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 2016 में खेला था।
कोलकाता में दिलाई ऐतिहासिक जीत
हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने अपनी गेंदबाजी से टीम इंडिया को कई मुकाबले जिताए। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2001 में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए ऐतिहासिक टेस्ट मैच में हैट्रिक भी झटकी थी। हरभजन सिंह उस वक्त सिर्फ 21 साल के थे और उस मुकाबले के बाद हरभजन सिंह टीम इंडिया का अहम हिस्सा बन गए थे। लेग स्पिनर अनिल कुंबले के साथ उनकी जोड़ी ने टीम इंडिया को कई ऐतिहासिक जीत दिलाई हैं। 2000 से लेकर 2010 तक हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) और अनिल कुंबले की जोड़ी ने ही भारतीय स्पिन का मोर्चा संभाला था।
Read More :मुठभेड़ में 3 आतंकवादी ढेर, 4 जवान घायल
Read More :कांग्रेस विधायक Amba Prasad Corona positive, कई कार्यक्रमों में हुई थीं शामिल
Read More :कोडरमा में नवोदय विद्यालय के 5 बच्चे Corona positive
Read More :ट्रेन में छात्र को बदमाशों ने पेट में मारी गोली..
Read More :31st नाइट के जश्न पर किया ये काम तो होगी कार्रवाई…
Read More :डिलीवरी बॉय मर्डर केस में 3 अरेस्ट, बताया क्यों मारा था छुरा
Read More :उर्फी जावेद को ऐसी जगह Love Bite मिला की…देख उड़ जाएंगे होश, लिखा…
Read More :विस्थापित प्रभावित रैयतों ने NTPC से की ये मांग
Read More :लड़कीबाजी या कुछ और, सीसीटीवी में कैद हुआ कातिल का चेहरा, देखें वीडियो…
Read More :शादी से लौट रही नाबालिग को उठा ले गया और कर डाला…
Read More :रईस लूटेरे, कार में घूमते थे, ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे
Read More : SP आवास के पास इस हाल में मिली विवाहिता कि…










