जमशेदपुर : टोक्यो ओलंपिक में भारतीय तीरंदाजी टीम के गठन के लिए जमशेदपुर में आयोजित पहले दौर के सलेक्शन ट्रायल में झारखंड की कोमोलिका बारी समेत आठ तीरंदाजों को सेलेक्ट किया गया है। कोमोलिका के अलावा महिला वर्ग के लिए संगीता, इशिता व प्राची सिंह और पुरुष वर्ग के लिए यशदीप भोगे, सुखचैन सिंह, अमित कुमार व अतुल कुमार वर्मा का चयन किया गया है।
इसे भी पढ़ें : कोविड अस्पताल में लगी भीषण आग, 6 मरीजों की झुलसकर मौत
जमशेदपुर के टाटा आर्चरी अकादमी परिसर में संपन्न पहले दौर के सलेक्शन ट्रायल में सफल 8 तीरंदाज पुणे में पहले से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 16 अन्य तीरंदाजों के साथ जुड़ेंगे। जमशेदपुर में आयोजित ट्रायल में महिला वर्ग में 13 और पुरुष वर्ग में लगभग तीन दर्जन तीरंदाजों ने भाग लिया था।
इसे भी पढ़ें : #LaluPrasad : जुगाड़ के चक्कर में करा ली फजीहत
ट्रायल 27 नवंबर तक चलना था, लेकिन समय से एक दिन पहले ही संपन्न हो गया। लगभग 1 माह के प्रशिक्षण के बाद चयनित सभी का 24 दिनों का दूसरे दौर का ट्रायल होगा। इसके 1 महीने बाद फरवरी-मार्च में तीसरे व आखिरी दौर का ट्रायल होगा। तीसरे दौर के ट्रायल में सफल रहने वाले तीरंदाजों को टोक्यो ओलंपिक जाने वाली टीम में जगह मिलेगी।
इसे भी पढ़ें : Road Accident में बच्चे की दर्दनाक मौत, विरोध में सड़क जाम






