spot_img

# LaluPrasad : जुगाड़ के चक्‍कर में करा ली फजीहत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

बंगला से पेइंग वार्ड में किए गए शिफ्ट

रांची : राजद सुप्रीमो लालू यादव ( LaluPrasad ) को आज रिम्‍स निदेशक के बंगले से पेइंग वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। एक दिन पहले लालू प्रसाद ( LaluPrasad ) का एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें भाजपा विधायक ललन पासवान को कई प्रकार के लोभ-लाचच देते हुए स्‍पीकर चुनाव से अबसेंट होने को कहा था। इस वायरल ऑडियो को कई राजनीतिक व गैर राजनीति से जुड़े लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया था। भाजपा ने तो इस मामले को लेकर कोर्ट में भी पीआईएल दाखिल किया है। सजायाफ्ता रांची सेंट्रल जेल के बंदी लालू यादव को पेइंग वार्ड के कमरा नंबर 11 में रखा गया है।
रिम्‍स से जारी पत्र में इस बात का खुलासा किया गया है कि रिम्‍स की पूर्व डायरेक्‍टर और डॉ उमेश प्रसाद द्वारा लिए गये फैसले के बाद लालू प्रसाद (LaluPrasad) को पेइंग वार्ड में शिफ्ट किया गया।

जेल अधीक्षक से मांगी रिपोर्ट

जेल बंदी को मोबाइल फोन उपलब्‍ध कराने के सवाल पर रांची के डीसी छवि रंजन ने जेल अधीक्षक से स्‍पष्‍टीकरण और रिपोर्ट मांगी है। डीसी ने पूछा है कि क्‍या यह सच है कि लालू यादव (LaluPrasad) के मामले में जेल मैन्‍युअल का उल्‍लंघन हो रहा है। उनके तक मोबाइल कैसे पहुंचा, इसके लिए जिम्‍मेवार कौन है 24 घंटे के अंदर सारी जानकारी के साथ रिपोर्ट दें। वहीं दूसरी ओर जेल आईजी वीरेंद्र भूषण ने भी रांची के डीसी और एसएसपी को पूरे मामले की तहकीकात कर रिपोर्ट मांगी है। वहीं सुरक्षा में तैनात जवानों को सचेत रहने को कहा गया है, ताकि लालू प्रसाद की इजाजत के बिना उनसे कोई मिल न सके।

वायरल ऑडियो के बाद से गायब है सेवक इरफान

ऑडियो वायरल होने के बाद से सेवक इरफन अंसारी रहस्‍यमयी ढंग से गायब हो गया है। इरफान राजद का प्रदेश महासचिव भी है। इससे पहले इरफान अक्‍सर लालू (LaluPrasad) की सेवा में देखे जाते रहे हैं, सुबह के नास्‍ते से लेकर दोपहर और रात के खाने की जिम्‍मेवारी इरफान ने ही संभाल रखी थी, ऐसा उनके कुछ करीबियों का कहना है। सूत्र बताते हैं कि प्रशासन भी इरफान को खोज रहा है।

इसे भी पढ़ें : जेल से फोन का इस्तेमाल करने पर लालू के खिलाफ PIL

इसे भी पढ़ें : लालू का जुगाड़ ! कोरोना हो गया, एबसेंट हो जाओ… ऑडियो Viral

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

झारखंड में बरसाती मच्छरों का डंक डराने लगा, तीन बच्चों की मौ’त…

Ranchi : झारखंड में मानसून की दस्तक के साथ...

UPI पहुंचेगा सेशेल्स, डिजिटल भुगतान को मिलेगी नई रफ्तार…

Kohramlive : हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी रणनीतिक साझेदारी...

विश्व कप से बाहर हुई टीम इंडिया…

Kohramlive : महिला टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय...