spot_img
spot_img
spot_img

Road Accident में बच्चे की दर्दनाक मौत, विरोध में सड़क जाम

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

चाईबासा : Road Accident -सड़क हादसे में बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा चक्रधरपुर-सोनुआ मुख्य सड़क पर निश्चिन्तपुर पेट्रोल पंप के पास हुआ। इसमें 11 साल का बच्चा पिकअप वैन की चपेट में आ गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित बच्चे के परिजन और स्थानीय लोगों ने मुख्य सड़क जाम कर दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

इसे भी पढ़ें : #LalooPrasad : जुगाड़ के चक्‍कर में करा ली फजीहत

Road Accident  : तेज रफ्तार से आ रहा था पिकअप वाहन

पिकअप वाहन बहुत तेज गति से सोनुआ से चक्रधरपुर की ओर से जा रहा था। इसी दौरान निश्चिन्तपुर का रहने वाला 11 साल का सौरभ महतो उसकी चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे को टक्कर मारने के बाद ड्राइवर पिकअप वैन को लेकर भाग रहा था, पर ग्रामीणों ने उसका पीछा किया और उसे पकड़ लिया। सड़क जाम कर रहे ग्रामीणों को मौके पर बीडीओ और पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए थे।

स्थानीय लोगों का कहना था कि तत्काल मुआवजा दिया जाए और दोषी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। अधिकारी लोगों को समझाने में जुटे थे।

इसे भी पढ़ें : जेल से फोन का इस्तेमाल करने पर लालू के खिलाफ PIL

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...

रोहित शर्मा को पद्मश्री और विजय अमृतराज को पद्म भूषण…

Kohramlive : राष्ट्रपति भवन का भव्य दरबार हॉल मंगलवार को...