spot_img

कोविड अस्‍पताल में लगी भीषण आग, 6 मरीजों की झुलसकर मौत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

गुजरात : राजकोट जिले के एक कोविड अस्‍पताल में उस वक्‍त अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक से अस्‍पताल में आग लग गई। लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लोग इधर-उधर भागने लगे। इस अगलगी की घटना में झुलसकर छल लोगों की मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें : #LaluPrasad : जुगाड़ के चक्‍कर में करा ली फजीहत

गुरुवार की देर रात राजकोट स्थित शिवानंद अस्पताल के आईसीयू में सबसे पहले आग लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। Covid अस्पताल होने की वजह से आईसीयू में कुल 11 मरीज भर्ती थे, जिनमें से पांच लोगों की मौत झुलसकर हो गई, वहीं एक अन्य मरीज की भी मौत हुई है।

जानकारी के मुताबिक इस अस्पताल में कुल 33 मरीज भर्ती थे। आग बुझाने के लिए मौके पर कई दमकलों को भेजा गया, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका है।

कई मरीज आग की ऊंची-ऊंची लपटों की वजह से झुलस गए हैं। उन्हें घायलावस्था में दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  शिवानंद अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया जा चुका है।

फिलहाल कोई भी अधिकारी आग लगने के कारणों को लेकर कुछ नहीं बोल रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल बाकी मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने और अन्य कार्यों पर ध्यान दिया जा रहा है। बाद में आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जाएगा। अभी तक की जानकारी के मुताबिक आग की शुरुआत आईसीयू से हुई थी।

इसे भी पढ़ें : Road Accident में बच्चे की दर्दनाक मौत, विरोध में सड़क जाम

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के सरकारी स्कूलों में रसोइयों के लिये ड्रेस कोड लागू…

Ranchi : झारखंड के सरकारी स्कूलों में पीएम पोषण...

रिम्स की हकीकत देख मंत्री भी चौंके और बमक गये… जानें

Ranchi : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स...

72 घंटे की बेचैनी खत्म, रांची के तीनों लापता बच्चे बिहार में मिले…

Ranchi : कभी-कभी बच्चों की एक छोटी-सी जिद पूरे...

दो दिन में ब्लाइंड म’र्डर का खुलासा, अपने निकले ह’त्यारे…

Chatra : कहते हैं, अपने ही सबसे बड़ा सहारा...