आज की बड़ी खबरें एक झलक में देखें… झटपट
साहिबगंज में CM हेमंत सोरेन
सीएम हेमंत सोरेन आज दो दिवसीय दौरे पर साहिबगंज पहुंचे। बरहेट के तलबड़िया फुटबॉल मैदान स्थित हेलिपैड में साहिबगंज जिला प्रशासन ने सीएम को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद बरहेट के पतना स्थित आवासीय परिसर में लोगों से मुलाकात की। उनकी समस्याओं से रूबरू हुए। सीएम हेमंत गुरुवार को लाभुकों के बीच विभिन्न योजनाओं की परिसंपत्तियों का वितरण करेंगे।

मारक दस्ते के 8 नक्सलियों का सरेंडर
झारखंड पुलिस के कड़े तेवर और सरकार के लुभावन सरेंडर नीति का बेहतरीन नतीजा बुधवार को सामने आया। 1 करोड़ के इनामी कुख्यात माओवादी मिसिर बेसरा और अनल दा के मारक दस्ता के हार्डकोर 8 सदस्यों ने पुलिस के सामने हथियार डाल दिए। सरेंडर करने वाले कुछ नक्सलियों ने कहा कि वे सरकार की सरेंडर पॉलिसी से प्रभावित होकर जंगल छोड़ समाज की मुख्यधारा से जुड़ गए। संगठन में अब सबकुछ बहुत बढ़िया नहीं। वहां भी शोषण और अत्याचारियों का जोर है। महिला नक्सलियों की हालत सबसे ज्यादा खराब है। हार्डकोर 8 नक्सलियों ने IG ऑपरेशन अमोल वेणुकांत होमकर के सामने सरेंडर कर दिया। मौके पर चाईबासा के एसपी आशुतोष शेखर के साथ CRPF के कई आलाधिकारी मौजूद थे। एक आला पुलिस अधिकारी ने कहा कि सरकार की “नई दिशा की एक नई पहल” है। सरेंडर करने वालों में जयराम बोदरा, सरिता, सोमवारी कुमारी, मारतम अंगरिया, तुंगीर पूर्ति, पातर कोडा, कुसनु सिरका और संजु शामिल है।

जेल से बाहर आई पूजा सिंघल
निलंबित IAS पूजा सिंघल आज यानी बुधवार को जेल से बाहर निकल गई। पूजा को लेने पति अभिषेक झा होटवार जेल पहुंचे थे। मनरेगा घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूजा बीते 8 महीने से जेल में बंद थी। इस दरम्यान वह कई बार रिम्स में भी एडमिट हुई। सुप्रीम कोर्ट ने पूजा को एक महीने कील अंतरिम जमानत दी है। पूजा ने सुप्रीम कोर्ट में बेटी की बीमारी का हवाला दिया था। जमानत अवधी के दरम्यान पूजा झारखंड में नहीं रह सकती है। पूजा का ठिकाना दिल्ली या गुड़गांव हो सकता है।

अमित शाह 6 जनवरी को रांची में
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी 6 जनवरी को झारखंड दौरे पर आ सकते हैं। उनके आगमन को लेकर शासन-प्रशासन ने अपने स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। उनका संभावित कार्यक्रम और ठहराव रांची और चाईबासा में होगा। अगर उनके आगमन को लेकर कोई बदलाव नहीं हुआ तो 6 जनवरी की शाम 6 बजे वह रांची ऐयरपोर्ट पहुंचेंगे। BSF के स्पेशल प्लेन में वह बिरसामुंडा रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां के होटल रेडिशन ब्लू में उनके रुकने का इंतजाम है। होटल में कुछ चुनिंदा हस्तियों से मुलाकात की लिस्ट तैयार की जा रही है। उस रात होटल में ही रुकेंगे। दूसरे दिन 7 जनवरी को स्पेशल हेलिकॉप्टर से चाईबासा जायेंगे। वहां टाटा कॉलेज ग्राउंड में आयोजित जन सभा को संबोधित करेंगे। वहीं पार्टी के दिगज्ज नेताओं को झारखंड में BJP को मजबूत करने का मूलमंत्र भी दे जायेंगे।

रिम्स के सुरक्षागार्डों में मची हाय-तौबा
रांची के रिम्स की सुरक्षा में होमगार्ड की तैनाती के ऐलान के बाद प्राइवेट सुरक्षाप्रहरियों में हाय-तौबा मच गयी। बड़ी संख्या में निजी सुरक्षाकर्मियों ने रिम्स अधीक्षक के दफ्तर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। कुछ सुरक्षागार्डों का कहना था कि बीते कई वर्षों से रिम्स में 302 सुरक्षाकर्मी और 76 ट्रॉलीमैन दिन-रात अपनी सेवा दे रहे हैं। वहीं उन्हें बीते 4 माह से पगार तक नहीं मिला। यह घोर अन्याय है। कोरोना काल में बिना जान की परवाह किए हमने काम किया। कुछ साथी काल के गाल में समा भी गए। अब करो या मरो वाली नौबत आ गयी है। वहीं, रिम्स के डायरेक्टर डॉ कामेश्वर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि रिम्स से निजी सुरक्षा एजेंसी के 378 सुरक्षाकर्मियों को हटाया जा रहा है। उनकी जगह होमगार्ड को तैनात किया जाएगा। यह फैसला सरकार का है।

मैट्रिक-इंटर की परीक्षा होली के बाद
झारखंड में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा मार्च में होगी। होली के बाद परीक्षा ली जायेगी। संभावित तिथि 14 मार्च रखी गयी है। दूसरे परीक्षा की तिथियों को देखते हुए JAC परीक्षा की तैयारियों में जुटा है। मैट्रिक और इंटर की प्रैक्टिकल परीक्षा और आंतरिक मूल्यांकन का काम फरवरी में ही शुरू होगा। परीक्षा की तैयारी को लेकर कल JAC अध्यक्ष के नेतृत्व में एक अहम बैठक होने वाली है। बैठक के बाद सारी तस्वीर साफ हो जायेगी। लेट फाइन के साथ फॉर्म भरने की लास्ट डेट आज थी। इस बार परीक्षा में OMR और आंसर शीट दोनों में ली जाएगी।

माहौल खराब करने की खातिर चलाई जेल गेट पर गोलियां
दुमका सेंट्रल जेल के गेट पर फायरिंग मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने छापेमारी कर दुमका रेलवे स्टेशन के पास कुरवा डंगाल में चार अपराधियों को दबोचा है। गिरफ्तार क्रिमिनल्स के पास से पिस्टल, गोली और बिना नंबर की कार जब्त की गई है। पुलिस को दिये अपने बयान में अपराधियों ने खुलासा कि दुमका का माहौल खराब करने के मकसद से फायरिंग की गई थी। वारदात को अंजाम देने के लिए अगस्त में प्लानिंग की गई थी। 19 सितंबर को 2022 को भोर में दुमका सेंट्रल जेल गेट के बाहर एक झोले में ईंट-पत्थर और धमकी भरा लेटर भर कर फेंका गया था। फायरिंग भी की गई थी। वहीं, उसी दिन वीआईपी आवास के पास एक पुलिसकर्मी को गोली मारी गई थी, उस पुलिसकर्मी की पोस्टिंग रामगढ़ थाना में थी।

बेड़ो सब्जी मंडी देख खुश हुये DC, यह बोल गये…
रांची के DC राहुल कुमार सिन्हा आज बेड़ो गए। वहां हो रहे कई तरह के विकास कामों को देखा सुना। करीब 1 करोड़ 33 लाख रुपये की लागत से बन रहे मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स को झांका। गुणवता में कोई कमी नहीं रहने का सख्त निर्देश दिया। DC करंजी डैम भी गए। सरकारी समिति के अध्यक्ष डेविड तिर्की से मिले। मछली पालन को लेकर जानकारी ली। वहीं मनरेगा पार्क भी गए। यहां 29 एकड़ में आम की बागवानी की गयी है। नर्वनिर्मित आंगनबाड़ी को भी देखने गये। यह आंगनबाड़ी 6.63 लाख की लागत से बनी है। DC राहुल एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय को भी देखने गए। 17.96 करोड़ की लागत से यह विद्यालय 450 बच्चों के लिए बनाया जा रहा है। वह बेड़ों के सब्जी मंडी भी गए।
योगी सरकार को SC से बड़ी राहत
UP में निकाय चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने योगी सरकार को बड़ी राहत दी है। OBC आरक्षण के मुद्दे को लेकर सुनवाई करते हुए SC ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने योगी सरकार को तीन महीने देरी से चुनाव कराने की अनुमति दी है। यहां याद दिला दें कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने UP सरकार को 31 जनवरी तक निकाय चुनाव कराने का आदेश दिया था।
भाई ही निकला चोरों का सरदार
जमशेदपुर के बिजनेसमैन अजय मोदी के घर में हुई 2 करोड़ की चोरी का मास्टरमाइंड उसका सगा भाई शैलेश मोदी ही निकला। अजय का घर साकची थाना क्षेत्र राजेंद्रनगर में है। घर से करीब डेढ़ करोड़ के गहने और 60 लाख रुपये कैश की चोरी हुई थी। घटना के वक्त अजय मोदी घूमने के लिहाज से 29 सितंबर को सिंगापुर गए थे। वापस 9 अक्टूबर को लौटे तब घर में चोरी हो जाने का पता चला। जमशेदपुर के पुलिस कप्तान प्रभात कुमार ने खुलासा किया कि इस कांड को सुलझाने में करीब 59 दिन लग गए। सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि चोरों का सरदार अपना भाई ही निकला। संपत्ति बंटवारे को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। इस कांड में शैलेश मोदी का साथ परवेज आलम अंसारी, रहमतुल्ला, अफरोज, निरंजन गौड़ और शेख इसराफिल शामिल थे। चोरी की गयी 7 लाख 70 हजार रुपये और कुछ अन्य कीमती सामान बरामद कर लिए गए। चोरों ने खूब मौज मस्ती की।

बंदर पालना से उठा ले गया मासूम बच्चे को
घर के आंगन में पालने में सो रहे 2 माह के मासूम को एक बंदर उठा कर ले गया। शोर मचाने पर बंदर ने बच्चे को छत से नीचे फेंक दिया, जिससे बच्चे की दर्दनाक मौत हो गयी। दिल दहला देने वाली यह वारदात यूपी के बांदा में हुई। मासूम अभिषेक के पिता विश्वेश्वर वर्मा पेशे से मजदूर हैं। उनका खपरैलनुमा घर है। घर के बरामदे में रखे पालने में बच्चा सो रहा था। बंदरों के आतंक से गांव में दहशत है। इससे पहले भी छापर गांव में बंदरों ने कई को जख्मी कर चुका है।

अचानक करानी पड़ी लेंडिंग
दिल्ली से पेरिस के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गयी। यह लैंडिंग दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर करायी गयी। फ्लाइट में करीब 218 मुसाफिर सवार थे। लैंडिंग के समय एम्स अस्पताल, फायर विभाग और सभी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। खबर है कि एयर इंडिया की फ्लाइट की एयर विंग में खराबी होने के चलते यह नौबत आई। हालांकि जांच के बाद ही सही तस्वीर सामने आएगी।

पंत को ले जाया गया मुंबई
टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत को मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में रेफ़र कर दिया गया है। इससे पहले उनका इलाज देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में चल रहा था। BCCI ने मीडिया को मेडिकल रिलीज जारी कर कहा है कि पंत के घटने के लिगामेंट की सर्जरी होगी। उनके शरीर के कुछ हिस्सों में अभी भी दर्द और सूजन है। यहां याद दिला दें कि बीते 30 दिसंबर को भोर में पंत का कार एक्सीडेंट हो गया था।

इसे भी पढ़ें : बेड़ो के सब्जी मंडी को देख खुश हो गये DC… क्या बोले देखें
इसे भी पढ़ें : भारत में Omicron XBB.1.5 की एंट्री, अलर्ट मोड पर हेल्थ डिपार्टमेंट
इसे भी पढ़ें : सरकार का बड़ा फैसला, 8 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल… देखें
इसे भी पढ़ें : माशूका को गली में बुलाया, फिर कर दिया कांड… देखें
इसे भी पढ़ें : “Rims प्रबंधन होश में आओ…” पहरेदार और ट्रॉलीमैन कर रहे जोरदार प्रदर्शन… देखें वीडियो












