KohramLive : प्यार, इश्क, मोहब्बत सब उसके वास्ते दिल्लगी निकली। छलिया ऐसा जालिम निकला कि पांच साल के प्यार को पल भर में मिटा देना चाहा। इल्जाम है कि उसने अपनी माशूका को छुरा मार दिया। एक नहीं, दो नहीं, पूरे 6 बार वार किया गया। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। खून से लथपथ लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत ठीक बताई जा रही है। वहीं, संदेही गुनहगार को पुलिस ने दबोच लिया है। यह सनसनीखेज वारदात दिल्ली के आदर्श नगर इलाके से उछल कर सामने आई है।
संदेही गुनहगार आशिक ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि उसका नाम सुखविंदर है। लड़की से उसकी दोस्ती पांच साल पहले हुई थी। दोस्ती परवान चढ़ी और दोनों में प्यार हो गया। पर लड़की के घरवालों को उनका मिलना-जुलना पसंद नहीं था। उन्हें यह रिश्ता मंजूर नहीं था। घरवालों की मर्जी के आगे लड़की ने सुखविंदर से दूरी बनाना शुरू कर दिया। यह बात सुखविंदर का रास नहीं आई। उसने खतरनाक इरादा बना लिया। सोचा… मेरी नहीं तो किसी की नहीं। पहले से तय प्लानिंग के अनुसार उसने बीते कल यानी सोमवार को लड़की को मिलने बुलाया। लड़की ने मिलने से इनकार कर दिया। सुखविंदर से उसे बीते पांच साल के प्यार की दुहाई दी और बोला- उसे यह जानना है कि ब्रेकअप क्यों की? सुखविंदर उसके घर के पास वाली गली में पहुंच गया। लड़की उससे मिलने पहुंची। लड़की के देखते ही सुखविंदर का खून खौल उठा। उसने अपनी माशूका पर ताबड़तोड़ छुरा से वार कर दिया। लड़की लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी। लड़की खून से लथपथ वहीं तड़पती रही। सुखविंदर उसे छोड़कर फरार हो गया। वारदात की फैली खबर पुलिस तक पहंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। टेक्निकल सेल की मदद ली तो पता चला कि संदेही गुनहगार सुखविंदर अंबाला में पनाह लिए हुए है। पुलिस ने छापामारी कर उसे अंबाला से दबोच लिया है।
इसे भी पढ़ें : “Rims प्रबंधन होश में आओ…” पहरेदार और ट्रॉलीमैन कर रहे जोरदार प्रदर्शन… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : सरकार का बड़ा फैसला, 8 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल… देखें















