Ranchi : रांची के DC राहुल कुमार सिन्हा ने आज बेड़ो प्रखंड क्षेत्र का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान डीसी ने विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को उचित व आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये।
डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने बेड़ो बाजार में जिला परिषद मद से 1.33 करोड़ की लागत से बन रहे मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद डीसी ने गुणवत्ता और निर्माण कार्य सही से करने का निदेश दिया गया।

इसके बाद वे करंजी डैम का गये। यहां DC ने सहकारी समिति के अध्यक्ष डेविड तिर्की से मछली पालन की जानकारी ली। डेविड तिर्की द्वारा बताया गया कि यहां पर 26 सदस्यों की सहयोग समिति है, जिसमें 26 बैटरी है और 50 केज हैं। यहां पंगस एवं मोनोस्ट्रेलिया मछली का पालन किया जा रहा है, यह सहकारी समिति 2016-17 से स्थापित है। उपायुक्त द्वारा सहकारी समिति के सदस्यों को बेहतर ढंग से मछली पालन करने का निर्देश दिया गया। सहयोग समिति द्वारा बरसात में फीड रखने के लिए फीड सिड का निर्माण कराने का आग्रह किया गया जिस पर उपायुक्त ने निर्माण कराने का आश्वासन दिया।

करंजी डैम के अवलोकन के बाद DC राहुल कुमार सिन्हा द्वारा बेड़ो प्रखंड स्थित मनरेगा पार्क, ग्राम ईटा का अवलोकन किया गया। जहां पर 29 एकड़ में आम की बागवानी की गई है। इस मनरेगा पार्क में टीसीबी., सिंचाई कूप, दीदी बाड़ी, वर्मी कम्पोस्ट, जलकुंड का निर्माण बेहतर ढंग से किया गया है। यहां 34 लाभुकों के 29 एकड़ में आम का बागवानी की गई है। जहां वर्तमान में कृषक आम बागवानी के साथ-साथ मिक्स क्रॉपिंग के रूप में गेहूं ,मटर सरसों की खेती कर रहे हैं। मिश्रित खेती देख कर उपायुक्त ने खुश हुए।

मनरेगा पार्क के निरीक्षण के बाद उपायुक्त द्वारा मनरेगा एवं महिला बाल विकास विभाग से निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र ईटा का निरीक्षण किया गया। यह आंगनबाड़ी केंद्र 6.63 लाख की लागत से बना है। जिसमें मनरेगा द्वारा 4.63 लाख और समाज कल्याण विभाग द्वारा दो लाख की राशि दी गई है। इस आंगनबाड़ी केंद्र में वर्तमान में 25 बच्चे अपनी प्राथमिक शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। डीसी ने बच्चों के खानपान, उपस्थिति को जांचने के पश्चात निर्देश दिया कि इसमें कम से कम 40 बच्चे नामांकित होने चाहिए।

इसके बाद उपायुक्त द्वारा एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया गया। जो 17.96 करोड़ की लागत से 450 बच्चों के लिए बनाया जा रहा है। जिसका निर्माण कार्य दिसंबर 2023 तक पूरा होना है। जिसमें पढ़ाई के साथ-साथ बालक बालिकाओं के अलग-अलग छात्रावास, खेल मैदान का भी निर्माण किया जाना है। डीसी ने गुणवत्ता के साथ-साथ समय कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।

इसके बाद DC राहुल कुमार सिन्हा द्वारा पारस डैम का अवलोकन किया गया। इसके बाद उपायुक्त द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेड़ो का भी औचक निरीक्षण किया। यहां उपायुक्त द्वारा स्वास्थ्य केंद्र की साफ-सफाई, डॉक्टरों की उपस्थिति आने वाले कोविड के संभावित खतरे को देखते हुए कोविड वार्ड तथा वैक्सीनेशन की व्यवस्था की जानकारी ली गई। इस संबंध में उपायुक्त द्वारा उपस्थित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए।

DC बेड़ो प्रखंड में चारों ओर फैले सब्जियों की खेती को देखकर खुश हुए और सब्जी की बिक्री तथा मंडी की स्थिति को जानने के लिए बेड़ो बाजार टांड़ स्थित सब्जी मंडी गए। यहां पर उपायुक्त ने सब्जी मंडी के व्यापारियों से उनके द्वारा किसानों से खरीदी जाने वाली सब्जी के दर, निर्धारण करने की प्रक्रिया तथा यहां से सब्जी कहां कहां भेजी जाती हैं इसकी विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
प्रखंड क्षेत्र भ्रमण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ प्रवीण कुमार, अंचलाधिकारी सुमंत तिर्की द्वारा उनका स्वागत किया गया। दौरे के क्रम में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, एनएचएआई के पदाधिकारी मुखिया अनीता बाड़ा, बुधराम बाड़ा एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें : भारत में Omicron XBB.1.5 की एंट्री, अलर्ट मोड पर हेल्थ डिपार्टमेंट
इसे भी पढ़ें : सरकार का बड़ा फैसला, 8 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल… देखें
इसे भी पढ़ें : माशूका को गली में बुलाया, फिर कर दिया कांड… देखें
इसे भी पढ़ें : “Rims प्रबंधन होश में आओ…” पहरेदार और ट्रॉलीमैन कर रहे जोरदार प्रदर्शन… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : सरकार का बड़ा फैसला, 8 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल… देखें












