spot_img
spot_img
spot_img

कभी संघ के प्रांत प्रचारक रहे तीरथ सिंह रावत बने उत्‍त्‍राखंड के नए सीएम

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : सियासी गलियारों में उत्तराखंड के नए मुख्‍यमंत्री के लिए चल रही तीन दिनी कवायद का पटाक्षेप बुधवार को हो गया। पौड़ी लोकसभा सीट से सांसद और राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ (RSS) के प्रांत प्रचारक रहे तीरथ सिंह रावत ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

इसे भी पढ़ें : घिन आती है जेल गये अंकल पर… देखिए, कैसे गुजर जाती है रोती हुई बिटिया की रतिया…

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रखा उनके नाम का प्रस्‍ताव

शपथ ग्रहण के पहले देहरादून में पार्टी विधायक दल की बैठक हुई। इसमें उनके नाम पर मुहर लगी। एक दिन पहले मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ही मीटिंग में उनके नाम का प्रस्ताव रखा।

इसे भी पढ़ें :पत्नी की मौत के दो साल बाद पति ने लगाई फांसी, ये थी वजह

 ‘मैं गांव से आया हुआ एक छोटा सा कार्यकर्ता’

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद तीरथ सिंह रावत ने कहा, मैं केंद्रीय नेतृत्व का धन्यवाद करना चाहूंगा, जिन्होंने मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी है। मैं गांव से आया हुआ एक छोटा सा कार्यकर्ता हूं। मैंने इसकी कभी कल्पना भी नहीं की थी। जनता के विश्वास पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा।

इसे भी पढ़ें :HC में चारा घोटाला मामले में सीबीआई ने की बहस, 12 मार्च को अगली…

9 फरवरी 2013 से 31 दिसंबर 2015 तक रहे उत्तराखंड भाजपा प्रमुख

तीरथ सिंह रावत 9 फरवरी 2013 से 31 दिसंबर 2015 तक उत्तराखंड भाजपा के चीफ रहे हैं। इससे पहले चौबटखल विधानसभा से 2012 से 2017 तक विधायक रहे। वर्तमान में वह भाजपा के नेशनल सेक्रेटरी हैं। उनका जन्म 9 अप्रैल 1964 को पौड़ी गढ़वाल जिले में हुआ था।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून को, भगवान विष्णु की कृपा से मिलती है…

Kohramlive : सनातन परंपरा में एकादशी तिथि का विशेष...

तानों से सम्मान तक: पलामू में तीन विधवाओं ने थामा नये जीवन साथी का हाथ…

Palamu : कभी तानों, उपेक्षा और सामाजिक बंधनों के...

अब शिक्षकों को भी देनी होगी पात्रता परीक्षा, शिक्षक ये बोल गये…

Ranchi : झारखंड में शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को...

खुद मारता और हर जनाजे में शामिल होता था साइको कि’लर…

Kohramlive : खर्वे गांव में लोग एक के बाद...