spot_img

केतन ह’त्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे, SIT बनी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : महाराष्ट्र के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में हर दिन नये खुलासे हो रहे हैं। शुरुआत एक छोटे से विग पैच की चर्चा से हुई थी, लेकिन अब जांच प्रेम संबंध, साजिश और हत्या के आरोपों तक पहुंच गई है। इस बीच महाराष्ट्र सरकार ने मामले की जांच के लिये SIT गठित करने और फास्ट ट्रैक कार्रवाई का भरोसा दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कारोबारी केतन अग्रवाल बालों के लिये छोटा-सा विग पैच इस्तेमाल करते थे। हालांकि, पुलिस का कहना है कि यह कहना जल्दबाजी होगी कि यही हत्या की एकमात्र वजह थी। वहीं, केतन के पिता विशाल अग्रवाल का दावा है कि उन्होंने सिया गोयल और उसके परिवार को पहले ही इस बारे में बता दिया था। उन्होंने सवाल उठाया, “अगर कोई विग पैच लगाता है, तो क्या यह उसकी हत्या की वजह बन सकता है?” विशाल अग्रवाल ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।

पुलिस का दावा प्रेमी ने हत्या के लिये उकसाया

सिया गोयल और चेतन चौधरी रिश्ते में थे। पुलिस का दावा है कि चेतन ने ही सिया को अपने मंगेतर केतन को रास्ते से हटाने के लिये उकसाया। जांच एजेंसियों के अनुसार, दोनों ने मिलकर कथित साजिश रची। आरोप है कि 18 जून को लोहागढ़ किले पर पहुंचने के बाद सिया ने पहले से तय इशारा किया, जिसके बाद चेतन ने केतन को खाई में धक्का दे दिया। पुलिस का कहना है कि केतन को इस कथित साजिश की कोई भनक नहीं थी। सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर दिनेश तायडे ने मीडिया को बताया कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जा चुका है। पुलिस लगातार सबूत जुटा रही है और मामले से जुड़े सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है। पीड़ित परिवार भी जांच में पूरा सहयोग कर रहा है।

मां का दावा, बेटी ट्रेक पर जाना ही नहीं चाहती थी

मामले में नया मोड़ तब आया जब सिया की मां ने दावा किया कि उनकी बेटी 18 जून को लोहागढ़ ट्रेक पर जाने के लिये तैयार नहीं थी। उनके मुताबिक, एक दिन पहले वीडियो कॉल के दौरान केतन ने उसे साथ चलने के लिये कहा था। उन्होंने यह भी दावा किया कि केतन की मां ने भी सिया को ट्रेक पर आने के लिये कहा था। परिवार का कहना है कि अगले दिन पारिवारिक कार्यक्रम होने के कारण सिया आराम करना चाहती थी। हालांकि, पुलिस इन दावों की भी जांच कर रही है।

नवंबर में होनी थी शादी

दोनों परिवार नवंबर में उदयपुर में होने वाली शादी की तैयारियों में जुटे थे। सिया के पिता ने उन खबरों का खंडन किया है, जिनमें शादी को लेकर अत्यधिक महंगे इंतजाम और चार्टर्ड विमान जैसी बातें कही गई थीं। उन्होंने बताया कि होटल में करीब 70 कमरे बुक किये गये थे और पूरी शादी का बजट तीन करोड़ रुपये से अधिक नहीं था। उन्होंने यह भी कहा कि यदि उनकी बेटी जांच और अदालत में दोषी पाई जाती है तो उसे कानून के मुताबिक सजा मिलनी चाहिये।

इसे भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू फिर टला, कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताई वजह…

इसे भी पढ़ें : चली तबादले की आंधी, एक साथ 90 CO का हुआ ट्रांसफर… देखें पूरी लिस्ट

इसे भी पढ़ें : CBSE छात्रों के लिए जरूरी खबर… जानें क्या

इसे भी पढ़ें : ऑपरेशन सिंदूर: पहली बार सार्वजनिक हुये 6 शहीदों के नाम… जानें कौन

इसे भी पढ़ें : विदेश जाना हुआ महंगा, पासपोर्ट फीस में बड़ा इजाफा…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मारंगमरचा गांव में नहीं जले चूल्हे, हर आंगन सूना-सूना…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग के पास बीती रात...

मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, CCTV और कंट्रोल रूम से होगी निगरानी…

Ranchi : मुहर्रम के जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण...