धनबाद : पत्नी की मौत के बाद से तनाव में रह रहे BCCL कर्मी नें फंदे से लटक अपनी जान दे दी है। घटना झरिया के भौरा बड़ा बंगला मुहल्ला की है। मृतक की पहचान बंगला मुहल्ला निवासी 56 साल के विनोद रविदास के रूप में हुई है।
मृतक के बेटे के अनुसार, दो साल पहले मां की मौत हो गई थी। जिसके बाद से पिता उदास रहने लगे थे। घटना वाले दिन पिता शाम में अपने कमरे में बैठे थे। कुछ देर बाद पता चला कि उन्होंने कमरे में फांसी लगा अपनी जान दे दी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता लगा कि विनोद पत्नी की मौत के बाद से तनाव में था। पुलिस मामले की जांच में जुटी।
इसे भी पढ़ें : स्कूटी सवार लड़की को महिला पुलिसकर्मी ने जड़ा तमाचा, वीडियो हो रहा वायरल
इसे भी पढ़ें : HC में चारा घोटाला मामले में सीबीआई ने की बहस, 12 मार्च को अगली सुनवाई









