Garhwa (NityaNand Dubey) : तबाही बन कर आया आंधी-तूफान कई जिंदगियों को एक साथ निगल गया। तूफान ऐसा था कि किसी को समझने-बुझने और समझाने का मौका ही नहीं मिला। अब तक तीन डेड बॉडी मिलने की बात स्थानीय लोग बता रहे हैं। वहीं एक दो अन्य लोगों के काल के गाल में समा जाने की आशंका जतायी जा रही है। दिल दहला देने वाला यह वाक्या गढ़वा थाना क्षेत्र के बरवाही गांव का है।
कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गांव के कुछ लोग मछली मारने पास के तालाब में गये थे। तभी जोर का आंधी-तूफान आया। लोग बचने के इरादे से तालाब के किनारे आ गये। वहां बांस के लंबे-लंबे पेड़ लगे थे। वह लोग पेड़ के नीचे छिप गये। यह पेड़ जड़ से उखड़ गए। जिसके नीचे दब कर कई लोगों के सांसों की डोर टूट गयी। बांस में फंसे हुए युवकों को जेसीबी से निकाला जा रहा है। वहीं इस घटना को सुनकर पूर्व सांसद घूरन राम घटनास्थल पर पहुंच कर बांस में फंसे हुए बच्चों को निकलवा रहे हैं।
इसे भी पढ़ें :Long Trip, इन्हें ना भूले… देखें…
इसे भी पढ़ें :दूल्हा करता रह गया इंतजार, मेकअप कराने गई दुल्हन प्रेमी के संग फरार…
इसे भी पढ़ें :दीपक चाहर के शादी का कार्ड हो रहा वायरल, अगले महीने लेंगे साथ फेरे
इसे भी पढ़ें :इजरायली मिसाइल ने सीरिया के तीन नागरिकों की ली जान, 4 घायल
इसे भी पढ़ें :भारत के 8 जगहों के बारे में जानिये, जहां गर्मी में भी Cool-Cool…
इसे भी पढ़ें :इस जूते को देखकर याद आ जायेगा कचरे का ढेर, दाम है 48 हजार, देखें…
इसे भी पढ़ें :गढ़वा DC और एसपी ने तीसरे चरण के पंचायत चुनाव की तैयारियों की दी जानकारी






