Garhwa : गढ़वा के नगर उंटारी थाना क्षेत्र के कुंबा गांव में एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा है। मृत बच्चियों की पहचान प्रियांशु कुमारी (8) और रेशमा कुमारी (10) के रूप में हुई है। दोनों मंगलवार सुबह लकड़ी चुनने बहवा पहाड़ गई थीं, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटीं। रातभर परिजन और ग्रामीण खोजबीन करते रहे।
बुधवार सुबह गांव के बच्चों ने तालाब में दोनों के शव देखे। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और शव बाहर निकाले गये। ग्रामीणों के अनुसार, भीषण गर्मी में दोनों तालाब में नहाने उतरीं और गहरे पानी में चली गईं, जिससे डूबकर मौत हो गई। लोगों का कहना है कि इस तालाब में पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। SDPO सतेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद ग्रामीणों ने तालाब के पास घेराबंदी और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है।
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में सेफ्टी टैंक बना काल, एक-एक कर निगल गया परिवार…
इसे भी पढ़ें : वास्तु शास्त्र के ये छोटे-छोटे नियम घर में ला सकते हैं पॉजिटिव एनर्जी…
इसे भी पढ़ें : अब पेट्रोल नहीं, गन्ने से दौड़ेगी कार…
इसे भी पढ़ें : बकरीद पर 2 दिन बंद रहेंगे बैंक! जानें अपने शहर का हाल
इसे भी पढ़ें : 27 लाख लूट के मास्टरमाइंड का एन’काउंटर…






