spot_img
spot_img
spot_img

भारत के 8 जगहों के बारे में जानिये, जहां गर्मी में भी Cool-Cool…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

KohramLive : कोरोना के दो साल बाद इस बार लोगों को गर्मी काफी सता रही है। स्कूल से बच्चों की गर्मी की छुट्टियां होने के बाद अक्सर लोगों की इच्छा परिवार के साथ घूमने की होती है। ऐसी किसी जगह पर जाना चाहते हैं, जहां जाकर उन्हें सुकून मिल सके और बच्चे खूब मज़ा कर पाएं। लेकिन यह सोचने में काफी समय बीत जाता है कि जाया कहां जाए। ट्रिप के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन मिलना बेहद आसान नहीं होता है। भारत में कुछ ऐसी जगह भी जहां गर्मियों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री या उससे भी कम रहता है।

तीर्थन वैली

यहां के बारे में अभी बहुत से लोग नहीं जानते। यह ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क से कुछ किलोमीटर दूरी पर है। यह जगह उन लोगों के लिए है जिन्हें कुछ अलग और हटकर देखना पसंद है। यहां तापमान 10 से 25 डिग्री सेल्सियस रहता है। साथ ही यहां पर कई तरह की एक्टिविटीज करायी जाती हैं जैसे रिवर क्रॉसिंग, ट्रेकिंग, रॉक क्लाइम्बिंग..  खूबसूरती के साथ ही शांति के लिए यह जगह एकदम परफेक्ट है। दिल्ली से तीर्थन वैली आने में एक रात का समय लगता है।

तीर्थन वैली
तीर्थन वैली

अल्मोड़ा 

Almora को भारत का स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है यहां के बर्फ के पहाड़ और रुई जैसी सफ़ेद बर्फ और हरे भरे घास के मैदान और खूबसूरत झरने यह सभी दृश्य इस हिल स्टेशन की सुंदरता में चार चांद लगा देते है। यहां आप अपनी थकान को पलभर में ही भूल जाएंगे यहां का नैना देवी मंदिर एवं कॉर्नर मंदिर कटारमल मंदिर यह सभी मन्दिर अल्मोड़ा में देखने योग्य है। बेहतर ट्रैकिंग का भी यहां पूरा इतेजाम है तो इस मामले में भी अल्मोड़ा एक शानदार हिल स्टेशन है।

अल्मोड़ा 
अल्मोड़ा 

चेरापूंजी, मेघालय

नेचर लवर्स के लिए चेरापूंजी किसी स्वर्ग से कम नहीं। यह जगह गर्मियों में भी काफी ठंडी रहती है। यहां तापमान 15 से  23 डिग्री सेल्सियस रहता है। यहां बेहद खूबसूरत वॉटरफॉल भी हैं। चेरापूंजी में कुछ जगहों पर डबल डेकर रूट ब्रिज देखने को मिल जाएंगे। यहां के गांवों की साफ-सफाई देख दिल भी खुश हो जाएगा।

चेरापूंजी, मेघालय
चेरापूंजी, मेघालय

कुन्नूर, तमिलनाडु

यह जगह एडवेंचर, शांति और खूबसूरत नजारों के लिए फेमस है। गर्मियों में भी इस जगह का मौसम काफी अच्छा रहता है। यहां तापमान 20 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। यहां नीलगिरी माउंटेन रेलवे लाइन और चाय के बागान आकर्षण का केंद्र है। अगर मन कहीं भी जाने का नहीं है तो आराम से रिजॉर्ट में बैठकर कुन्नूर के मौसम और आस पास नेचर की खूबसूरती का आनंद उठा सकते हैं। तमिलनाडु का यह हिल स्टेशन अपने चाय के बागानों के लिए काफी मशहूर है।

कुन्नूर, तमिलनाडु
कुन्नूर, तमिलनाडु

मुन्नार, केरल

Munnar केरल राज्य का यह Hill Station केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बहुत प्रसिद्ध है। मुन्नार शब्द असल में एक मलयालम शब्द है जिसका मतलब होता है तीन नदियों का संगम,मुन्नार में मधुरापुज़हा,नल्लथनी, और कुंडली यह तीनो नदियां मुन्नार में एक ही जगह पर मिलती है। मुन्नार अपने शानदार मौसम के साथ साथ यहां दूर-दूर तक पहले चाय के बागान और छोटी छोटी नदियों के साथ खूबसूरत झरनो के लिए भी प्रसिद्ध है।

मुन्नार, केरल
मुन्नार, केरल

तवांग, अरुणाचल प्रदेश

तवांग अपनी खूबसूरत मोनेस्ट्री और पिक्चर परफेक्ट सीनरी के लिए जाना जाता है। आप अगर नेचर में खो जाना चाहते हैं तो यह जगह आपके लिए बेस्ट है। गर्मियों के पीक में भी यहां तापमान 5 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच में रहता है। यदि  आप भारत की ऐसी जगहों में रहते हैं जहां अभी भयानक गर्मी पड़ रही है तो तवांग बिल्कुल परफेक्ट साबित हो सकता है।

तवांग, अरुणाचल प्रदेश
तवांग, अरुणाचल प्रदेश

कसोल

कसोल, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बसा एक छोटा सा गांव है। ट्रेकर्स, बैगपैकर्स और  नेचर लवर्स के लिए यह जगह किसी जन्नत है। यहां मणिकरण गुरुद्वारा, पार्वती नदी, और तोश गांव घूम सकते हैं। यहां अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहता है। कसोल में भारतीयों के अलावा विदेशी पर्यटक भी बड़ी संख्या में घूमने के लिए आते हैं। कसोल का खीरगंगा ट्रेक भी काफी फेमस है।

कसोल
कसोल

औली

यह भारत की सबसे ठंडी जगहों में से एक है। सर्दियों और यहां तक कि गर्मियों के लिए भी यह बेस्ट स्कीइंग डेस्टिनेशन है। गर्मियों के मौसम में भी यहां तापमान ठंडा रहता है। हरियाली के साथ ही यहां गर्मियों के मौसम में भी बर्फ से ढके पहाड़ देखने को भी मिल जाएंगे। यहां गर्मियों में भी अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से कम रहता है।

औली
औली

मिरिक, वेस्ट बंगाल

मिरिक पश्चिम बंगाल का सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन और टूरिस्ट प्लेस है। गर्मियों में भी यहां का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से 20 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। यहां पर आप मिरिक लेक, ऑरेज ऑर्चिड, बुंगकुलुं, चाय के बागान, आदि जगहों पर घूम सकते हैं।

मिरिक, वेस्ट बंगाल
मिरिक, वेस्ट बंगाल

गंगटोक

सिक्किम राज्य में स्थित गंगटोक गर्मियों में घूमने के लिए बेस्ट जगहों में से एक है। गंगटोक की प्राकृतिक सुदंरता हर किसी के मन को मोह सकती है। घूमने के लिए कोई शांति वाली लोकेशन ढूंढ रहे हैं तो गंगटोक बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। यहां घूमने के लिए बहुत सी खूबसूरत जगहें मिल जाएंगी। साथ ही यहां की लोकल खाने की चीजें भी दिल जीत लेंगी। यहां गर्मियों में भी अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से कम ही रहता है।

गंगटोक
गंगटोक
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

क्रिकेट के मैदान से दूर आज सबसे खास भूमिका में दिखेगा यह खिलाड़ी…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट गेंदबाज आकाशदीप...

चुटूपालु घाटी को लेकर जिसका बरसों से था इंतजार, वो घड़ी आ गई…

Ranchi(Kuldip Tiwary) : राजधानी रांची की लाइफलाइन माने जाने...

करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ा ऐलान, अब जहां चाहें वहां से लें राशन…जानें

Kohramlive : देश के करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ी...

केवल 5 हजार में घूमिये ‘भारत का स्कॉटलैंड’…

Kohramlive : पहाड़ों की ठंडी हवा, बादलों से बातें...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...