हजारीबाग में सेफ्टी टैंक बना काल, एक-एक कर निगल गया परिवार…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र के कुद गांव में एक ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे गांव को सन्न कर दिया। एक ही परिवार के तीन लोगों की संदिग्ध मौत हो गई, जबकि परिवार का एक सदस्य जिंदगी और मौत के बीच अस्पताल में जंग लड़ रहा है। जिस घर में रोज चूल्हा जलता था, वहां अब मातम पसरा है। बताया जा रहा है कि यह हादसा अवैध रूप से तैयार की जा रही महुआ शराब से जुड़ी एक टंकी में दम घुटने के कारण हुआ। गांव वालों के मुताबिक, पुलिस के डर से महुआ को एक सेफ्टी टैंक में छिपाकर रखा गया था।

मां को बचाने उतरा बेटा… फिर सब कुछ खत्म हो गया

देर रात चमेली देवी महुआ निकालने के लिए टंकी में उतरीं, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आईं। परिवार को चिंता हुई तो मदन साव उन्हें बचाने नीचे उतरे, लेकिन वे भी बेहोश हो गये। इधर, जब मां और परिवार का सदस्य बाहर नहीं निकले तो चमेली देवी का बेटा रवि साहू टंकी में उतरा। शायद उसे लगा होगा कि वह अपनी मां को बचाकर बाहर ले आयेगा… लेकिन जहरीली गैस ने उसे भी नहीं छोड़ा। कुछ देर बाद जब तीनों का कोई पता नहीं चला, तो चमेली देवी के पति आनंद साव भी टंकी में उतर गये। लेकिन वे भी अंदर बेहोश हो गये। काफी देर बाद परिवार के अन्य लोग वहां पहुंचे तो टंकी के अंदर का मंजर देख हर कोई कांप उठा, चारों लोग बेसुध पड़े थे।

अस्पताल पहुंचते ही टूट गई उम्मीद

ग्रामीणों की मदद से सभी को किसी तरह बाहर निकाला गया और तुरंत शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने चमेली देवी, मदन साव और रवि साहू को मृत घोषित कर दिया, जबकि आनंद साव का इलाज जारी है।

आखिर कैसे गई जान?

डॉक्टरों के मुताबिक, दम घुटने से मौत हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि महुआ रखने के बाद टंकी का स्लैब बंद कर दिया गया था, जिससे अंदर बनी जहरीली गैस बाहर नहीं निकल सकी। जैसे ही लोग टंकी में उतरे, वे गैस की चपेट में आते गये। घटना की सूचना मिलते ही कटकमदाग थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मौत के असली कारणों की जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : वास्तु शास्त्र के ये छोटे-छोटे नियम घर में ला सकते हैं पॉजिटिव एनर्जी…

इसे भी पढ़ें : अब पेट्रोल नहीं, गन्ने से दौड़ेगी कार…

इसे भी पढ़ें : बकरीद पर 2 दिन बंद रहेंगे बैंक! जानें अपने शहर का हाल

इसे भी पढ़ें : 27 लाख लूट के मास्टरमाइंड का एन’काउंटर…

इसे भी पढ़ें : रांची में अड्डेबाजी और नशापान करने वालों को चेतावनी…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची दुष्कर्म मामले में ओली विश्वकर्मा को कोर्ट से झटका…

Ranchi : राजधानी रांची में दोस्त की बर्थडे पार्टी...

SIR पर आ गया सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, क्या कहा… जानें

New Delhi : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण...

लकड़ी चुनने घर से निकली, फिर नहीं लौटी दोनों…

Garhwa : गढ़वा के नगर उंटारी थाना क्षेत्र के...

अब पेट्रोल नहीं, गन्ने से दौड़ेगी कार…

Kohramlive : भारत की सड़कों पर जल्द एक ऐसा...